BJP की पहली लिस्ट में 50% से ज्यादा टिकट दलित, पिछड़ा और महिला उम्मीदवारों को, जानिए एक-एक डिटेल
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Oct 2025 6:50 PM
सांकेतिक फोटो
BJP Candidate First List: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें 9 महिलाएं भी हैं. पार्टी ने समाज के सभी वर्गों और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है.
BJP Candidate First List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की है. इस लिस्ट में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी ने इस बार सभी सामाजिक वर्गों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है. सूची में 9 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं.
भाजपा की पहली लिस्ट में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व देखने को मिला है. इसमें सवर्ण, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और महिलाएं शामिल हैं. सूची में 17 ओबीसी, 11 अति पिछड़ा और 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है. इसके अलावा, एससी-एसटी वर्ग के 6 उम्मीदवार भी मैदान में हैं. कुल मिलाकर 50 प्रतिशत से अधिक टिकट दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और महिलाओं को मिला है.
क्या है समीकरण
BJP ने सामाजिक संतुलन के साथ पार्टी ने जातीय प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा है. भूमिहार के 11, ब्राह्मण के 7, राजपूत के 15 उम्मीदवारों के साथ ही कायस्थ और मारवाड़ी समुदायों के प्रतिनिधियों को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है. नए चेहरों को भी कुम्हरार, पटना साहिब, राजनगर और औरंगाबाद जैसी सीटों पर मौका दिया गया है.
महिला उम्मीदवारों की बात करें तो बेतिया से पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती देवी, किशनगंज से स्वीटी सिंह और प्राणपुर से निशा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है. कोढ़ा सीट से कविता सिंह, औराई से रमा निषाद और वारसलीगंज से अरुणा देवी को टिकट मिला है. जमुई से श्रेयसी सिंह को फिर से मौका दिया गया है.
कई बड़े चेहरे लिस्ट में
भाजपा ने लोकसभा चुनाव हार चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को दानापुर से और मिथिलेश तिवारी को बैकुंठपुर से उम्मीदवार बनाया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से मैदान में उतारा गया है.
विधानसभा अध्यक्ष और पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव और कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा का टिकट नहीं मिला.
भाजपा इस बार एनडीए के साथ मिलकर 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पहली सूची में 71 नाम सामने आए हैं, जबकि बाकी 30 उम्मीदवारों के नाम बाद में घोषित किए जाएंगे. बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: BJP में शामिल हुई मैथिली ठाकुर, बिहार में इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










