BJP में शामिल हुई मैथिली ठाकुर, बिहार में इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

Published by :Paritosh Shahi
Updated at :14 Oct 2025 5:20 PM
विज्ञापन
Maithili Thakur

बीजेपी प्रदेश चीफ दिलीप जायसवाल के साथ मैथिली ठाकुर

Maithili Thakur Joins BJP: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में नए चेहरों की एंट्री जारी है. इसी क्रम में लोकगायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं. दरभंगा की अलीनगर सीट से उन्हें टिकट मिल सकता है.

विज्ञापन

Maithili Thakur Joins BJP: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी लगातार नए चेहरों को अपने साथ जोड़ रही है. इसी क्रम में मैथिली ठाकुर मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गई है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई. मैथिली ठाकुर को दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है.

मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी अब इस सीट से युवा और लोकप्रिय चेहरा मैदान में उतारना चाहती है. मैथिली ठाकुर की मिथिला क्षेत्र में लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर भारी फैन फॉलोइंग को देखते हुए बीजेपी उन्हें अपने चुनावी प्रचार अभियान का प्रमुख चेहरा भी बना सकती है.

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर बिहार की जानी-मानी लोकगायिका है और दरभंगा की रहने वाली हैं. ठाकुर अपनी मधुर आवाज और मिथिला की लोक-संस्कृति को देश-विदेश में फैला रही हैं. बचपन से संगीत में रुचि रखने वाली मैथिली क्लासिकल म्यूजिक में ट्रेनिंग ले चुकी हैं और कई भाषाओं में गीत गा चुकी हैं.

मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर और मां भारती ठाकुर दोनों संगीत शिक्षक हैं और मिथिला संगीत परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. मैथिली के दोनों भाई भी म्यूजिक में अपना करियर आगे बढ़ा रहे हैं. तीनों भाई-बहनों को संगीत की शुरूआती शिक्षा उनके दादा और पिता से मिली. उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ हारमोनियम और तबला बजाने की भी ट्रेनिंग ली है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बेनीपट्टी से उम्मीदवार बनाये जाने की थी चर्चा

कुछ दिन पहले बीजेपी नेता विनोद तावड़े और नित्यानंद राय ने मैथिली ठाकुर और उनके पिता से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद विनोद तावड़े ने X पर लिखा था, “वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं. आज गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और बिहार के विकास के लिए उनका योगदान बिहार का सामान्य आदमी अपेक्षित करता है और वे उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें. बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर को अनंत शुभकामनाएं!”

विनोद तावड़े के पोस्ट के बाद यह खबर उठने लगी थी कि बेनीपट्टी से विधायक विनोद नारायण झा का टिकट कटेगा और मैथिली ठाकुर उम्मीदवार बनेंगी. मंगलवार को जब बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की तो इसमें बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा का नाम शामिल था.

इन 71 सीट और उम्मीदवारों के नाम में अलीनगर विधानसभा सीट का नाम शामिल नहीं था. मैथिली ठाकुर के बीजेपी में शामिल होते ही अब खबर आ रही है कि अलीनगर से बीजेपी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी की गुगली से NDA होगा क्लीन बोल्ड, बिहार में दो बार मनाई जाएगी दिवाली, सीट बंटवारे पर RJD नेता ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन