बिहार चुनाव को लेकर 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट होगी जारी, 7.24 करोड़ मतदाता, 22 लाख मृतक के नाम हटाए जाएंगे

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार

Bihar SIR Report: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर को किया जायेगा. इसमें वैध मतदाताओं के नाम शामिल होंगे. दावा-आपत्ति और नये आवेदनों को देखने के बाद चुनाव आयोग ने सूची को अंतिम रूप दिया है.

विज्ञापन

Bihar SIR Report: बिहार विधानसभा की 243 सीटों की मतदाता सूची मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) जारी करेगा. इसमें सभी वैध मतदाताओं के नाम शामिल किये गये हैं. इस लिस्ट से मृत और बाहर रहने वाले लोग के नाम हटा दिया गया है. विधानसभा चुनाव के लिए यह आधार सूची होगी जिसमें बाद में अनुपूरक सूची (Supplementary List) भी शामिल हो सकती है.

कब क्या हुआ, जानें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम 25 जून को शुरू हुआ था. इसको लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और मतदाता सूची के कार्यक्रमों की जानकारी दी थी. राजनीतिक दलों को बताया गया कि वोटरलिस्ट के पुनरीक्षण का काम 25 जून से ही शुरू हो गया है. तय कार्य्रकम के अनुसार मतदाता सूची के ड्राफ्ट का 1 अगस्त को जारी किया गया,जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को किया जायेगा.

राजनीतिक दलों को बताया गया था कि बीएलओ 25 जून से 26 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाता फाॅर्म बाटेंगे. फॉर्म भरने के बाद इसे कलेक्ट भी करना था. आयोग की ओर से मतदाताओं से प्राप्त फाॅर्म के आधार पर 1 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गयी. प्रारूप सूची के अनुसार राज्य में कुल सात करोड़ 24 लाख पांच हजार 756 मतदाताओं के फार्म आयोग को प्राप्त हुए. प्रारूप मतदाता सूची में बताया गया था कि 22.34 लाख मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है.

राज्य के 36.28 लाख मतदाता स्थायी रूप से घर छोड़ चुके हैं जबकि सात लाख मतदाताओं का नाम एक से अधिक सूची में शामिल है. इसके बाद आयोग ने मतदाताओं से एक सितंबर तक प्रारूप सूची में नाम नहीं रहने और नये मतदाताओं के नाम शामिल करने को लेकर दावा-आपत्ति की मांग की.

आयोग ने जिस रिपोर्ट को जारी किया उसके अनुसार प्रारूप मतदाता सूची के आधार पर 36475 मतदाताओं ने नाम जोड़ने के लिए जबकि 217049 आवेदकों ने नाम हटाने को लेकर आवेदन दिया. इसके साथ ही इस अवधि में 18 वर्ष से अधिक उम्र के या नये कुल 1656886 मतदाताओं ने आवेदन दिया है. मंगलवार को अंतिम सूची आ रही है. इसमें मतदाता अपना नाम बूथ के साथ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दावा आपत्ति के दौरान प्राप्त आवेदन

प्रारूप सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए आवेदन- 36475
नाम हटाने के लिए आवेदन – 217049
18 वर्ष से ऊपर व नये नाम जोड़ने के आवेदन- 1656886

इसे भी पढ़ें: 241 करोड़ 3 साल में, पार्टी को 98 करोड़ चंदा दिया, पीके ने अपनी कमाई पर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन