तेजप्रताप यादव ने उम्मीदवारों की घोषणा की बताई तारीख, बोले- जनशक्ति जनता दल पूरी तैयारी के साथ मैदान में
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Oct 2025 12:14 PM
तेजप्रताप यादव की फाइल फोटो
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में है और 8 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेगी.
Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य की सियासत में हलचल बढ़ गई है. इसी बीच, पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि बुधवार (8 अक्टूबर) को प्रेस कांफ्रेंस कर कैंडिडेट का ऐलान करेंगे.
तेजप्रताप ने कहा- पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी पार्टी
मीडिया से बातचीत में तेजप्रताप ने कहा कि “चुनाव तो होना ही है और हम अपने जनशक्ति जनता दल की तरफ से इस लड़ाई का सामना करेंगे. लड़ाई को लड़ने का काम करेंगे. 8 अक्टूबर को हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे.” तेज प्रताप ने साफ किया कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता को एक मजबूत विकल्प देने का काम करेगी.
पटना मेट्रो पर तेजप्रताप का तंज
चुनावी बयान के अलावा, तेज प्रताप यादव ने पटना मेट्रो के उद्घाटन पर भी सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, “मेट्रो का उद्घाटन हुआ और मीठापुर में जमीन धंस गई. अब सोचिए कैसा मेट्रो होगा. लोग मेट्रो में जाने से पहले ही घबराएंगे, कोई उसमें बैठना नहीं चाहेगा.” राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, तेज प्रताप का यह बयान स्पष्ट करता है कि जनशक्ति जनता दल राजनीतिक मुद्दों और विकास कार्यों दोनों को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रही है.
चुनावी तारीखें और प्रक्रिया
चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान कराने का ऐलान किया. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं. महागठबंधन के घटक दल लगातार सीट शेयरिंग को लेकर बैठक कर रहे हैं. लेकिन, अभी तक महागठबंधन कोई निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा है. वहीं NDA का सीट शेयरिंग लगभग फाइनल माना जा रहा है. जल्द ही ऐलान हो सकता है. जनसुराज भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 9 अगस्त को जारी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










