Bihar Politics: 'जंगलराज 15 सालों के 15 कांड', पोस्टर के जरिये लालू-राबड़ी शासनकाल पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Jun 2025 1:15 PM

विज्ञापन

पोस्टर वॉर से जुड़ी तस्वीर

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वॉर की राजनीति जारी है. इस बीच लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल पर पोस्टर के जरिये कड़ा प्रहार किया गया है. पोस्टर का शीर्षक 'जंगलराज 15 सालों के 15 कांड' दिया गया, जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में जब भी चुनाव का मौसम आता है तो इस दौरान पोस्टर वॉर की राजनीति बेहद खास मायने रखती है. बिहार के विभिन्न जिलों में कई तरह के पोस्टर दिखते हैं, जिसके जरिये एक पार्टी अपने विरोधी पार्टी पर हमला बोलती है. ऐसे में अब से बस कुछ ही महीनों में बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है. ऐसे में भला पोस्टर वॉर कैसे छूट सकता है. कई तरह के पोस्टर जारी किए जा रहे हैं. इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के शासनकाल पर किया गया पोस्टर वॉर अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है. पोस्टर का शीर्षक ‘जंगलराज 15 सालों के 15 कांड’ दिया गाय, जिसके बाद से सियासी खलबली मच गई.

लालू-राबड़ी शासनकाल पर बड़ा प्रहार

पोस्टर की बात करें तो, उसमें आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनके छोटे बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर लगी हुई है. दोनों भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही इस पोस्टर 15 साल में जितने भी बड़े-बड़े कांड किए गए, उसकी सूची तैयार की गई है और जमकर हमला बोला गया. बता दें कि, पटना का इनकम टैक्स गोलंबर पोस्टर से पट गया है, जिसमें लालू-राबड़ी शासनकाल पर किए गए हमले को लेकर पोस्टर पर सभी का ध्यान आकर्षित हुआ. बता दें कि, इससे पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भैंस पर बैठे हुए दिखाया गया था और हमला बोला गया था.

इन 15 कांडों की बनाई सूची…

वहीं, पोस्टर में जिन मामलों की सूची तैयार की गई है, उनमें शामिल है, मियांपुर नरसंहार, चंपा विश्वास कांड, चारा घोटाला, दवा घोटाला, दवा घोटाला, बाढ़ राहत राशि घोटाला, लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार, नौकरी के बदले जमीन घोटाला, चरवाहा विद्यालय, शहाबुद्दीन का तेजाब हत्याकांड, बथानी टोला नरसंहार, शिल्पी जैन हत्याकांड, बारा नरसंहार, सेनारी नरसंहार, शंकर बिगहा नरसंहार और आखिर में अलकतरा घोटाले का भी जिक्र किया गया. इस तरह से कई मुद्दों को निशाने पर लेते हुए करारा हमला बोला गया. बता दें कि, पोस्टर वॉर की राजनीति ने जोर पकड़ लिया है. कई तरह के पोस्टर सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष की ओर से जारी किए जा रहे हैं.

Also Read: Bihar Flood Alert: बिहार के इस जिले में गंडक नदी दिखा रही रौद्र रूप, तीन गांवों का टूटा संपर्क, बच्चों का स्कूल तक पहुंचना दुभर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन