Bihar Flood Alert: बिहार के इस जिले में गंडक नदी दिखा रही रौद्र रूप, तीन गांवों का टूटा संपर्क, बच्चों का स्कूल तक पहुंचना दुभर

Updated:
विज्ञापन
Bihar Flood Alert Gandak river showing its fierce form in this district

Bihar Flood Alert Gandak river (सांकेतिक फोटो)

Bihar Flood Alert: बिहार में झमाझम बारिश के कारण नदियां रौद्र रूप दिखा रही है. ऐसे में पश्चिम चंपारण जिले में गंडक नदी उफान पर है. तीन गांवों का संपर्क टूट गया है. आम लोगों के साथ-साथ बच्चे भी जान जोखिम में डालने के लिए मजबूर हो गए हैं.

विज्ञापन

Bihar Flood Alert: बिहार में इन दिनों लगातार हो रही झमाझम बारिश ने नदियों में उफान ला दिया है. कई जिलों में नदियों ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. कई नदियां अपने सामान्य स्तर से ऊपर बह रही हैं. इस बीच खबर पश्चिम चंपारण से है जहां, गंडक नदी में उफान के कारण लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी हो गई है. दरअसल, जिले में गंडक नदी ने डराना शुरू कर दिया है. खबर की माने तो, 3 गांवों का संपर्क टूट गया है. जिसके कारण आम लोगों के साथ-साथ बच्चे भी जान जोखिम में डालने के लिए मजबूर हैं. लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो वहीं बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई हो रही है.

इन तीन गांवों का टूटा संपर्क

बता दें कि, मामला जिले के योगापट्टी प्रखंड की जरलपुर खुटवनिया पंचायत का है जहां, गंडक नदी का पानी घुस जाने के बाद तीन गांव के लोग प्रभावित हो गए हैं. इन गांवों में बौरिया, गोड़टोली और हरिजन टोली गर्जना गांव शामिल है. ये तीनों गांव चारों तरफ से पानी से घिर चुका है. लोग या तो घरों में फंसे हुए हैं या जान जोखिम में डालकर कमर भर पानी में चलने को मजबूर हैं. सबसे ज्यादा परेशानी तो बच्चों के लिए हो गई है. स्कूल के बच्चे जैसे-तैसे गिरते-पड़ते स्कूल पहुंच रहे हैं. हर रोज जान जोखिम में डालकर बच्चे स्कूल जा रहे. जिसके कारण बच्चों के पेरेंट भी चिंता में हैं. दरअसल, किसी तरह की अनहोनी की आशंका बनी रहती है.

प्रशासन से की जा रही मांग

इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीमों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि, बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को अस्थायी रूप से किसी ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए. बता दें कि, स्थिती गंभीर बनी हुई है. प्रशासन की ओर से जल्द ही ठोस कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है, नहीं तो स्थिती और भी भयानक हो सकती है. गंडक नदी के पानी में लगातार बढ़ता उफान लोगों के लिए परेशानी बन गया है. लोग अनहोनी होने के खतरे को लेकर भय के साए में हैं.

Also Read: Bihar Rain Alert: पटना में शुरू हुई झमाझम बारिश, 23 जिलों के लिए IMD का अलर्ट, जानिए 2 जुलाई तक का मौसम

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन