Bihar Rain Alert: पटना में शुरू हुई झमाझम बारिश, 23 जिलों के लिए IMD का अलर्ट, जानिए 2 जुलाई तक का मौसम

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Jun 2025 11:58 AM

विज्ञापन

Bihar Rain Alert (सांकेतिक फोटो)

Bihar Rain Alert: राजधानी पटना में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. सुबह से हल्के बादल छाए हुए थे, जिसके बाद बारिश अब शुरू हो गई. इस बीच मौसम विभाग की ओर से 23 जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है. 2 जुलाई तक के लिए मौसम का हाल भी बताया गया.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के विभिन्न जिलों में मानसून की सक्रियता के बाद लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच आज राजधानी पटना में सुबह से ही हल्के काले बादल छाए हुए थे. धूप-छांव का दौर जारी था, जिसके बाद अब झमाझम बारिश शुरू हो गई है. वहीं, बारिश के कारण तापमान में गिरावट से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है. राजधानी पटना में लगातार पिछले दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. ऐसे में झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया. बता दें कि, आज मौसम विभाग की ओर से 23 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

11 जिलों में ऑरेंज तो 12 में येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से 11 जिलों के लिए ऑरेंज तो वहीं 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. खबर की माने तो, ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश, वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है तो वहीं येलो अलर्ट वाले जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की अलर्ट जारी किया गया है. 23 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया. इनमें भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज और अररिया में भारी बारिश को लेकर चेतावनी है. तो वहीं, भोजपुर, बक्सर, अरवल, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा जिले में भी बारिश का अलर्ट है.

2 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम ?

इधर, मौसम विभाग की ओर से 2 जुलाई तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है. दरअसल, कल से 2 जुलाई के बीच राज्य में व्यापक स्तर पर भारी बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन, 30 जून से 1 जुलाई के बीच कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. इस दौरान तापमान की बात करें तो, अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा हवाएं अगले दो दिनों तक पूर्व दिशा से 10–15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, इसके बाद पछुआ हवा सक्रिय हो सकती है. इस तरह से लोगों को अलर्ट रहने की अपील की गई है.

Also Read: Bihar Cyber Crime: बिहार की बेटियां अब करेंगी साइबर क्राइम को कंट्रोल, ब्रांड एंबेसडर बन अपराधियों के छुड़ा देंगी पसीने !

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन