Bihar Election 2025: आनंद मोहन के बयान पर मचा सियासी घमासान, बोले- राजपूत बगावत करता है, धोखा...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Sep 2025 10:15 AM

विज्ञापन

आनंद मोहन की फाइल फोटो

Bihar Election 2025: शिवहर विधायक चेतन आनंद के आरजेडी से अलग होने पर उठे आरोपों का पूर्व सांसद आनंद मोहन ने जोरदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि राजपूत बगावत करता है, धोखा उसके चरित्र में नहीं होता. साथ ही ‘भूरा बाल’ वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ सत्ता संतुलन की हकीकत बताई थी.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: शिवहर से आरजेडी विधायक चेतन आनंद के पार्टी से अलग होने पर उठ रहे सवालों और आरोपों का अब उनके पिता व पूर्व सांसद आनंद मोहन ने करारा जवाब दिया है. बीते बुधवार (17 सितंबर 2025) को दिए बयान में उन्होंने साफ कहा कि चेतन आनंद पर धोखे का आरोप गलत है.

आनंद मोहन ने कहा- हम बंधुआ मजदूर हैं क्या?

आनंद मोहन ने कहा, “किस चीज का धोखा? कोई एग्रीमेंट बना था क्या? लोकतंत्र में एग्रीमेंट बनता है? हम बंधुआ मजदूर नहीं हैं. आप हमारे समाज को गाली दीजिए, गाली सुनवाइए और फिर हमसे वफादारी की उम्मीद रखिए? धोखा और बगावत में फर्क है. राजपूत धोखा नहीं देता, बगावत करता है.”

उन्होंने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शिवहर में जीत चेतन आनंद के कंधे पर मिली थी. “आप कहते हैं आपके वोट से जीते, तो जाकर देखिए शिवहर की जमीन हकीकत क्या है. लोकसभा चुनाव में भी लवली आनंद ने जीत हासिल की, उस वक्त आप (तेजस्वी यादव) तो घूम रहे थे.”

‘भूरा बाल’ बयान पर दी सफाई

हाल ही में दिए गए ‘भूरा बाल तय करेगा सिंहासन’ वाले बयान पर मचे बवाल पर आनंद मोहन ने सफाई पेश की. उन्होंने कहा कि 90 के दशक में ‘भूरा बाल साफ करो’ का नारा उठा था, जिससे बिहार को बहुत नुकसान हुआ. उस दौर में हिंसा और नरसंहार बढ़े. “अब कोई नहीं चाहेगा कि बिहार उस दौर में लौटे. मैंने सिर्फ इतना कहा था कि इस बार चुनाव में भूरा बाल तय करेगा कि सत्ता किसके हाथ जाएगी.”

आनंद मोहन ने समाज की बदली हुई राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पहले 10% अगड़ा समाज सत्ता पर हावी था, जबकि पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलित सिर्फ पिछलग्गू थे. आज हालात उलट हैं- 90% समाज सत्ता में हिस्सेदार है और अगड़े पिछलग्गू बन गए हैं. उनके मुताबिक, विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच महज 12 हजार वोट का फर्क है और यही संतुलन आगामी चुनाव में निर्णायक होगा.

बयान से गरमाई राजनीति

मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में दिए गए ‘भूरा बाल’ वाले बयान के बाद से बिहार की राजनीति में हलचल तेज है. आनंद मोहन के इस तर्क ने न केवल आरजेडी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है, बल्कि जातीय समीकरणों पर भी नई बहस छेड़ दी है.

Also Read: Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने स्मार्ट बिजली मीटर को दिया नया नाम, बिहार सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन