Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने स्मार्ट बिजली मीटर को दिया नया नाम, बिहार सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Sep 2025 8:29 AM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव की फाइल फोटो

Bihar Politics: राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को ‘‘चीटर मीटर’’ बताते हुए नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उपभोक्ताओं की समस्याओं की अनदेखी कर रही है और मुख्यमंत्री महागठबंधन की योजनाओं की नकल कर जनता को गुमराह कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बिजली मीटर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यभर में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को ‘‘चीटर मीटर’’ करार दिया है. बुधवार को बख्तियारपुर में ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान आयोजित सभा में उन्होंने नीतीश सरकार पर उपभोक्ताओं की समस्याओं से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया.

लोग भारी-भरकम बिजली बिलों से त्रस्त- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि लोग भारी-भरकम बिजली बिलों से त्रस्त हैं और उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार पूरी तरह मौन है. उन्होंने नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि ‘‘मुख्यमंत्री भी धोखेबाज़ हैं, जो महागठबंधन की योजनाओं की नकल कर जनता को गुमराह करते हैं.’’ तेजस्वी के मुताबिक, यह सरकार थकी हुई और नकलची है, जिसे जनता आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी.

अपराध और भ्रष्टाचार पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को ‘‘अक्षम’’ बताते हुए कहा कि अपराधियों और भ्रष्ट लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और पलायन पर रोक जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी.

रोड शो में दिखाई नई झलक

मोकामा में आयोजित रोड शो के दौरान तेजस्वी यादव घोड़े पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते नजर आए. उन्होंने इस अंदाज में लोगों को भरोसा दिलाया कि राजद और ‘इंडिया’ गठबंधन जनता के सपनों को साकार करने के लिए तैयार है.

भाजपा पर ‘वोट चोरी’ का आरोप

भारतीय जनता पार्टी को कठघरे में खड़ा करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर बिहार की जनता को मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची है. उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगियों को ‘‘वोट चोर’’ करार देते हुए कहा कि ये लोग लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हुए हैं.

यात्रा का पहला चरण 20 सितंबर तक

राजद सूत्रों के अनुसार, ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का पहला चरण 20 सितंबर तक चलेगा. इसके बाद दुर्गा पूजा के बाद यह यात्रा फिर से शुरू की जाएगी. तेजस्वी ने दावा किया कि जनता का जो उत्साह इस यात्रा में देखने को मिल रहा है, वह बदलाव की बुनियाद है.

Also Read: Bihar Election 2025: महागठबंधन में CM फेस पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सही वक्त पर जनता करेगी फैसला…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन