Table of Contents
Bihar Historic Voter Turnout: बिहार के मतदाताओं ने वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को 64.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पहले चरण में बृहस्पतिवार को छिटपुट हिंसा के बीच 121 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी.
45341 में से 41943 मतदान केंद्रों से ही मिले आंकड़े
गुंजियाल ने कहा कि शाम तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, बिहार के 3.75 करोड़ मतदाताओं में से करीब 64.66 प्रतिशत (अनंतिम) ने मतदान किया है. उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा कुल 45,341 मतदान केंद्रों में से 41,943 केंद्रों से प्राप्त सूचनाओं पर आधारित है. उन्होंने कहा कि कुछ मतदान केंद्रों से सूचनाएं अभी आनी हैं, इसलिए मतदान का प्रतिशत और बढ़ेगा.
यह अनंतिम आंकड़ा है, क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों से सूचनाएं अभी आनी बाकी हैं. अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े के इससे अधिक रहने की संभावना है.
विनोद सिंह गुंजियाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार

बिहार में अब तक हुए मतदान का प्रतिशत
| वर्ष | मतदान का प्रतिशत | सबसे अधिक/सबसे कम मतदान |
|---|---|---|
| 1951-52 | 42.60 प्रतिशत | सबसे कम मतदान |
| 1957 | 43.24 प्रतिशत | |
| 1962 | 44.47 प्रतिशत | |
| 1967 | 51.51 प्रतिशत | |
| 1969 | 52.79 प्रतिशत | |
| 1972 | 52.79 प्रतिशत | |
| 1977 | 50.51 प्रतिशत | |
| 1980 | 57.28 प्रतिशत | |
| 1985 | 56.27 प्रतिशत | |
| 1990 | 62.04 प्रतिशत | |
| 1995 | 61.79 प्रतिशत | |
| 2000 | 62.57 प्रतिशत | सबसे अधिक हुई थी वोटिंग |
| फरवरी 2005 | 46.50 प्रतिशत | |
| अक्टूबर 2005 | 45.85 प्रतिशत | |
| 2010 | 52.73 प्रतिशत | |
| 2015 | 56.91 प्रतिशत | |
| 2020 | 57.29 प्रतिशत | |
| 2025 | 64.66 प्रतिशत | अनंतिम आंकड़े |
Bihar Historic Voter Turnout: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ चुनाव
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ. कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाओं के अलावा कहीं से कोई बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली. राज्य के 18 जिलों की इन 121 सीटों के लिए हुए मतदान में मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं और मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
चुनाव आयोग ने बिहार के मतदाताओं को दी बधाई
बिहार में हुए ऐतिहासिक मतदान के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर सिंह संधू और डॉ विवेक जोशी ने बिहार के वोटर्स को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बधाई दी है. चुनाव के दौरान तीनों चुनाव आयुक्त लाइव वेबकास्टिंग के जरिये चुनाव पर नजर रख रहे थे. बिहार में पहली बार 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की गयी.
ज्ञानेश कुमार ने कहा- 1951 के बाद सर्वाधिक मतदान
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि वर्ष 1951 से लेकर अब तक यह सर्वाधिक मतदान है. उन्होंने मतदाताओं को चुनाव आयोग के प्रति विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने पूरी इलेक्शन मशीनरी को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने निर्वाचन कार्य को पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ संपन्न कराया है.
6 देशों के 16 डेलिगेट्स ने बिहार चुनाव को करीब से देखा
बिहार के 18 जिलों में हुए मतदान को दुनिया भर के 6 देशों के 16 जनप्रतिनिधियों ने लाइव देखा और उसकी बारीकियों को जाना. ये 16 डेलिगेट्स दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, बेल्जिम और कोलंबिया से आये थे. यह पहला मौका है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनाव को देखा गया.

4 लाख से अधिक मतदानकर्मियों ने संपन्न कराया मतदान
चुनाव में 4 लाख से अधिक मतदानकर्मी लगाये गये थे. ये सभी बुधवार की देर रात 11:20 बजे तक अपने-अपने बूथ पर पहुंच गये थे. 7 बजे से पहले मॉक पोल पूरा कर लिया गया. चुनाव लड़ रहे 1,314 उम्मीदवारों ने मतदान केंद्रों के लिए 67,902 पोलिंग एजेंट्स नियुक्त किये थे. चुनाव आयोग ने बताया कि 45,341 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गये.

बुर्कानशीं महिलाओं की जांच के लिए तैनात थीं 90 हजार जीविका दीदियां
चुनाव आयोग ने बताया कि 90 हजार से अधिक जीविका दीदियों/महिला वॉलेंटियर्स को सीएपीएफ जवानों के साथ सभी मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया था. बुर्कानशीं मतदाताओं की जांच के लिए जीविका दीदियों की नियुक्ति की गयी थी. इतना ही नहीं, दिव्यांग मतदाता सुगमता से मतदान कर सकें, इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से ई-रिक्शा की व्यवस्था की गयी थी.
बिहार की 121 सीटों पर हुई वोटिंग का प्रतिशत
| क्रम संख्या | विधानसभा का नाम | कितना हुआ मतदान |
|---|---|---|
| 1 | मोकामा | 62 प्रतिशत |
| 2 | बाढ़ | 59 प्रतिशत |
| 3 | बख्तियारपुर | 62 प्रतिशत |
| 4 | दीघा | 39 प्रतिशत |
| 5 | बांकीपुर | 40 प्रतिशत |
| 6 | कुम्हरार | 40 प्रतिशत |
| 7 | पटना साहिब | 58 प्रतिशत |
| 8 | फतुहा | 59 प्रतिशत |
| 9 | दानापुर | 55 प्रतिशत |
| 10 | मनेर | 58 प्रतिशत |
| 11 | फुलवारीशरीफ | 62 प्रतिशत |
| 12 | मसौढ़ी 60 | 60 प्रतिशत |
| 13 | पालीगंज | 63 प्रतिशत |
| 14 | बिक्रम | 67 प्रतिशत |
| 15 | गायघाट | 56 प्रतिशत |
| 16 | औराई | 67 प्रतिशत |
| 17 | मीनापुर | 73 प्रतिशत |
| 18 | बोचहा | 65 प्रतिशत |
| 19 | सकरा | 75 प्रतिशत |
| 20 | कुढ़नी | 66 प्रतिशत |
| 21 | मुजफ्फरपुर | 57 प्रतिशत |
| 22 | कांटी | 69 प्रतिशत |
| 23 | बरूराज | 66 प्रतिशत |
| 24 | पारू | 71 प्रतिशत |
| 25 | साहेबगंज | 63 प्रतिशत |
| 26 | कुशेश्वरस्थान | 61 प्रतिशत |
| 27 | गौड़ाबौराम | 51 प्रतिशत |
| 28 | बेनीपुर | 59 प्रतिशत |
| 29 | अलीनगर | 58 प्रतिशत |
| 30 | दरभंगा ग्रामीण | 58 प्रतिशत |
| 31 | दरभंगा शहर | 59 प्रतिशत |
| 32 | हायाघाट | 57 प्रतिशत |
| 33 | बहादुरपुर | 60 प्रतिशत |
| 34 | केवटी | 62 प्रतिशत |
| 35 | जाले | 59 प्रतिशत |
| 36 | कल्याणपुर | 72 प्रतिशत |
| 37 | वारिसनगर | 69 प्रतिशत |
| 38 | समस्तीपुर | 70 प्रतिशत |
| 39 | उजियारपुर | 68 प्रतिशत |
| 40 | मोरवा | 58 प्रतिशत |
| 41 | सरायरंजन | 70 प्रतिशत |
| 42 | मोहिउद्दीननगर | 70 प्रतिशत |
| 43 | विभूतिपुर | 59 प्रतिशत |
| 44 | रोसड़ा | 64 प्रतिशत |
| 45 | हसनपुर | 68 प्रतिशत |
| 46 | एकमा | 57 प्रतिशत |
| 47 | मांझी | 57 प्रतिशत |
| 48 | बनियापुर | 64 प्रतिशत |
| 49 | तरैया | 59 प्रतिशत |
| 50 | मढ़ौरा | 65 प्रतिशत |
| 51 | छपरा | 56 प्रतिशत |
| 52 | गड़खा | 62 प्रतिशत |
| 53 | अमनौर | 65 प्रतिशत |
| 54 | परसा | 66 प्रतिशत |
| 55 | सोनपुर | 65 प्रतिशत |
| 56 | सीवान | 57 प्रतिशत |
| 57 | जीरोदेई | 57 प्रतिशत |
| 58 | दरौली | 55 प्रतिशत |
| 59 | रघुनाथपुर | 51 प्रतिशत |
| 60 | दरौंदा | 57 प्रतिशत |
| 61 | बड़हरिया | 62 प्रतिशत |
| 62 | गौरेयाकोठी | 60 प्रतिशत |
| 63 | महाराजगंज | 60 प्रतिशत |
| 64 | तारापुर | 59 प्रतिशत |
| 65 | मुंगेर | 50 प्रतिशत |
| 66 | जमालपुर | 57 प्रतिशत |
| 67 | हाजीपुर | 62 प्रतिशत |
| 68 | लालगंज | 60 प्रतिशत |
| 69 | वैशाली | 59 प्रतिशत |
| 70 | महुआ | 55 प्रतिशत |
| 71 | राजापाकड़ | 52 प्रतिशत |
| 72 | राघोपुर | 64 प्रतिशत |
| 73 | महनार | 55 प्रतिशत |
| 74 | पातेपुर | 67 प्रतिशत |
| 75 | चेरियाबरियारपुर | 69 प्रतिशत |
| 76 | बछवाड़ा | 70 प्रतिशत |
| 77 | तेघड़ा | 70 प्रतिशत |
| 78 | मटिहानी | 69 प्रतिशत |
| 79 | साहेबपुर कमाल | 61 प्रतिशत |
| 80 | बेगूसराय | 66 प्रतिशत |
| 81 | बखरी | 57 प्रतिशत |
| 82 | अस्थावां | 55 प्रतिशत |
| 83 | बिहारशरीफ | 53 प्रतिशत |
| 84 | राजगीर | 60 प्रतिशत |
| 85 | इस्लामपुर | 60 प्रतिशत |
| 86 | हिलसा | 60 प्रतिशत |
| 87 | नालंदा | 61 प्रतिशत |
| 88 | हरनौत | 56 प्रतिशत |
| 89 | संदेश | 58 प्रतिशत |
| 90 | बड़हरा | 57 प्रतिशत |
| 91 | आरा | 45 प्रतिशत |
| 92 | अगियांव | 50 प्रतिशत |
| 93 | तरारी | 54 प्रतिशत |
| 94 | जगदीशपुर | 55 प्रतिशत |
| 95 | शाहपुर | 55 प्रतिशत |
| 96 | बैकुंठपुर | 68 प्रतिशत |
| 97 | बरौली | 67 प्रतिशत |
| 98 | गोपालगंज | 64 प्रतिशत |
| 99 | कुचायकोट | 66 प्रतिशत |
| 100 | भोरे | 61 प्रतिशत |
| 101 | हथुआ | 66 प्रतिशत |
| 102 | ब्रह्मपुर | 58 प्रतिशत |
| 103 | बक्सर | 58 प्रतिशत |
| 104 | डुमरांव | 61 प्रतिशत |
| 105 | राजपुर | 54 प्रतिशत |
| 106 | सोनबरसा | 56 प्रतिशत |
| 107 | सहरसा | 67 प्रतिशत |
| 108 | सिमरी बख्तियारपुर | 66 प्रतिशत |
| 109 | महिषी | 61 प्रतिशत |
| 110 | अलौली | 66 प्रतिशत |
| 111 | खगड़िया | 65 प्रतिशत |
| 112 | बेलदौर | 57 प्रतिशत |
| 113 | परबत्ता | 56 प्रतिशत |
| 114 | आलमनगर | 67 प्रतिशत |
| 115 | बिहारीगंज | 65 प्रतिशत |
| 116 | सिंहेश्वरस्थान | 67 प्रतिशत |
| 117 | मधेपुरा | 66 प्रतिशत |
| 118 | शेखपुरा | 55 प्रतिशत |
| 119 | बरबीघा | 52 प्रतिशत |
| 120 | सूर्यगढ़ा | 65 प्रतिशत |
| 121 | लखीसराय | 61 प्रतिशत |
दूसरे चरण की वोटिंग 11 को और रिजल्ट 14 नवंबर को
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी. उस दिन 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसके बाद बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के लिए एक साथ 14 नवंबर को मतदान होगा. बिहार चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर की शाम तक आ जाने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें
Bihar Election 2025 : गया में विधायक पर पत्थर से हमला, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हैं समधन

