Bihar Elections: 76 सीटों पर Congress का दावा! सीट बंटवारे का अंतिम फैसला अब हाई कमान के पाले में

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Sep 2025 9:08 PM

विज्ञापन

कांग्रेस मीटिंग की तस्वीर

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी हैं. चुनाव समिति की पहली बैठक में 76 विधानसभा सीटों पर मंथन हुआ जहां से चुनाव लड़ना लगभग तय है. तीन दर्जन सीटों पर उम्मीदवार भी करीब-करीब फाइनल हो गए हैं. अंतिम निर्णय पार्टी हाई कमान लेगा.

विज्ञापन

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों में तेजी ला दी है. गुरुवार को नए प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक में उन 76 विधानसभा क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई जहां से पार्टी का चुनाव लड़ना लगभग निश्चित है. सूत्रों के अनुसार इन 76 सीटों में से लगभग तीन दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी करीब-करीब अंतिम रूप ले चुके हैं.

उम्मीदवार चयन पर हाई कमान का अंतिम निर्णय

बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बैठक में यह स्पष्ट किया कि कई सीटें ऐसी हैं जहां दो या तीन दावेदार है. सीटों को लेकर किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए, उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा.

यह बैठक पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम परिसर में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर फोकस किया गया. पहला सीटों और उम्मीदवारों का चयन और दूसरा प्रियंका गांधी की बिहार यात्रा की योजना.

बैठक के दौरान प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में शामिल सदस्यों ने अपनी राय रखी. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने एक प्रस्ताव रखा कि चुनाव समिति के सदस्य हाथ उठाकर अंतिम निर्णय लेने के लिए पार्टी हाई कमान को अधिकृत करें. इस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दे दी.

चुनावी ढांचा और क्लस्टर रणनीति

पार्टी सूत्रों ने बताया कि चुनावी क्षेत्रों में प्रभावी रणनीति तैयार करने और उम्मीदवारों की सहायता के लिए क्लस्टर (समूह) बनाने की योजना पर भी बात हुई. इस क्लस्टर-आधारित चुनावी ढांचे को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस संबंध में आने वाले दिनों की बैठकों में चर्चा करने पर सहमति बनी है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

26 सितंबर को प्रियंका गांधी का बिहार दौरा

बैठक में समिति के सदस्यों को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के प्रस्तावित बिहार दौरे की जानकारी भी दी गई. प्रियंका गांधी 26 सितंबर को बिहार आएंगी और उत्तर बिहार तथा सीमांचल क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी. हालांकि, उनके सभा स्थल का चयन अभी तक नहीं हो पाया है.

इस कार्यक्रम की सफलता और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष समिति के गठन का निर्णय लिया गया है. यह प्रियंका गांधी की पहली चुनावी रैली होगी. इससे पहले वह राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार आई थीं.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं RJD नेता संजय यादव, क्रिकेट में तेजस्वी के साथ बनाना चाहते थे भविष्य, अब लालू परिवार के निशाने पर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन