Bihar Elections 2025: ज्योति सिंह ने हलफनामे में पति पवन सिंह के नाम की जगह क्या लिखा? ग्रैंड विटारा कार और लाखों की संपत्ति की मालकिन

Published by : Preeti Dayal Updated At : 21 Oct 2025 12:24 PM

विज्ञापन

पवन सिंह और ज्योति सिंह

Bihar Elections 2025: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने 20 अक्टूबर को नामांकन किया. इस दौरान हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी. ज्योति सिंह के पास 18 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति है. साथ ही हलफनामे में उन्होंने पति पवन सिंह के नाम की जगह ख्याति प्राप्त भोजपुरी कलाकार लिखा.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने 20 अक्टूबर को नॉमिनेशन किया. ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगी. नॉमिनेशन के दौरान उन्होंने अपने हलफनामे में संपत्ति के अलावा काफी कुछ जानकारियां साझा की.

पति के नाम का नहीं किया जिक्र

दरअसल, हलफनामे में ज्योति सिंह ने पवन सिंह के नाम का जिक्र नहीं किया. बल्कि वैवाहिक स्थिति वाले कॉलम में खुद को परित्यक्त नारी बताया. परित्यक्त नारी एक ऐसी महिला होती है जिसे उसके पति ने छोड़ दिया है. ज्योति सिंह ने हलफनामे में खुद को पिता पर आश्रित बताया.

पति के नाम की जगह ख्याति प्राप्त भोजपुरी कलाकार

इसके साथ ही पति के नाम की जगह उन्होंने पवन सिंह नहीं लिखा बल्कि उन्होंने ख्याति प्राप्त भोजपुरी कलाकार लिखा है. अपनी संपत्ति के बारे में उन्होंने बताया कि टोटल 18 लाख 80 हजार की संपत्ति उनके पास है. इसके साथ ही उनके संपत्ति में पांच सालों में कोई इजाफा नहीं हुआ.

ग्रैंड विटारा कार और सोना भी

ज्योति सिंह के पास 80 हजार रुपये कैश है. इसके अलावा एक ग्रैंड विटारा कार, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख है. इसके साथ ही करीब 30 ग्राम का मंगलसूत्र, अंगूठी और चेन है. इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है.

ज्योति सिंह बोली- अब जनता ही मेरी पार्टी

ज्योति सिंह के पास कोई भी जमीन नहीं है और ना ही उन पर किसी तरह का लोन है. नामांकन करने जाने के दौरान ज्योति सिंह ने कहा था, अब जनता ही मेरी पार्टी है. उन्होंने क्लियर किया कि वे किसी भी पार्टी के साथ नहीं बल्कि निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगी. मालूम हो, पिछले दिनों जनसुराज के टिकट पर उनके चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी. लेकिन, जनसुराज से उन्हें टिकट नहीं मिला. साथ ही पवन सिंह के भी चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी. कयास लगाए जो रहे थे कि काराकाट सीट से ही वे चुनाव लड़ेंगे. लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया था. ऐसे में अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गईं हैं.

Also Read: Bihar Elections 2025: NDA नेताओं ने महागठबंधन पर साधा निशाना, बोले- पॉलिटिकल टूरिस्ट हैं राहुल गांधी, कांग्रेस की नैया डुबाई

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन