Bihar Election Result: बिहार के 18 जिलों में वोटिंग खत्म, जानें, कितना हुआ मतदान और कब आयेगा रिजल्ट

Bihar Election Result
Bihar Election Result: बिहार में पिछले 20 साल से नीतीश कुमार की अगुवाई में सरकार चल रही है. लगातार 10 साल तक यानी वर्ष 2005 से 2015 तक नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन रहा. वर्ष 2015 में जदयू ने लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा. इस बार किसकी बनेगी सरकार, कब आयेगा रिजल्ट, यहां पढ़ें.
Table of Contents
Bihar Election Result: बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है. वोटरों का उत्साह देखते ही बना. बिहार के मतदाताओं ने इतिहास ही रच दिया. अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ. खासकर महिला वोटर घर से निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 243 सीटों पर वोटिंग होनी है. इस बार दो चरणों में वोटिंग करायी जा रही है. पहले चरण की वोटिंग में करीब 65 फीसदी मतदान हुआ.
18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
पहले चरण के चुनाव में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 1300 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. शाम 6 बजे इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में लॉक हो जायेगी. इसके बाद 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी, जिसमें 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसके बाद 14 नवंबर को सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना करायी जायेगी.
11 नवंबर को बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग
भारत निर्वाचन आयोग ने 8 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. उसी दिन बताया था कि बिहार में इस बार 2 चरणों में मतदान कराये जायेंगे. वर्ष 2020 में बिहार में 3 चरणों में चुनाव कराये गये थे. इस बार 6 और 11 नवंबर को मतदान के बाद 14 नवंबर को सभी सीटों पर हुई वोटिंग की काउंटिंग करायी जायेगी. 14 नवंबर को ही शाम तक परिणाम आ जाने की उम्मीद है. उसी दिन पता चल जायेगा कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी.
20 साल से बिहार में सरकार चला रहे हैं नीतीश कुमार
बिहार में पिछले 20 साल से नीतीश कुमार की अगुवाई में सरकार चल रही है. लगातार 10 साल तक यानी वर्ष 2005 से 2015 तक नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन रहा. वर्ष 2015 में जदयू ने लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा. सरकार का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही उन्होंने राजद से गठबंधन तोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया.
बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2020 में जदयू ने एनडीए के साथ लड़ा था चुनाव
वर्ष 2020 में जब चुनाव हुए, तो इस बार जदयू एनडीए का हिस्सा था और बाद में राजद के साथ गठबंधन करते हुए नयी सरकार का गठन कर लिया. हालांकि, बाद में फिर एनडीए में शामिल हुए और अबकी बार एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ रहे हैं. एनडीए ने नीतीश कुमार को अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है, तो कांग्रेस और महागठबंधन के सहयोगी दलों ने राजद नेता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है.
Bihar Election Result: किस-किस गठबंधन के बीच है मुकाबला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद, कांग्रेस, वीआईपी, आईआईपी, भाकपा, माकपा, भाकपा माले (लिबरेशन) ने गठबंधन किया है, तो भाजपा ने जदयू, रालोमो, लोजपा (आर) के साथ गठबंधन किया है. दोनों गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर बतायी जा रही है. इस बार किस गठबंधन की सरकार बनेगी, इसका फैसला 14 नवंबर को मतगणना के बाद होगा.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




