ePaper

Bihar Election 2025: पहले चरण की निर्णायक 20 सीटें, जहां पिछली बार 3 हजार से कम वोटों से हुआ था फैसला

Updated at : 06 Nov 2025 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2025 Voting

बिहार विधानसभा चुनाव 2025.

Bihar Election 2025: सिमरी बख्तियारपुर, कुढ़नी, दरभंगा ग्रामीण, अलौली व सीवान सदर में राजद जीता था, जबकि महाराजगंज व राजापकड़ में कांग्रेस व बखरी में भाकपा को जीत मिली थी. वहीं, 11 सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी, जिनमें जदयू को सात और भाजपा को चार सीटें मिली थीं. वहीं, लोजपा को एक सीटों पर जीत मिली थी.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जायेंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में इन 121 विधानसभा क्षेत्रों में दोनों प्रमुख गठबंधनों-एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा था. इन सीटों में से 59 पर एनडीए और 61 पर महागठबंधन को जीत मिली थी. इनमें 20 सीटें ऐसी हैं, जहां 3 हजार या उससे कम वोटों से हार-जीत हुई थी. इनमें से 8 सीटों पर तो हार-जीत का अंतर एक हजार वोटों से भी कम रहा था.

Bihar Election 2025: ये सभी 20 सीटें इस बार हो सकती हैं निर्णायक

इनमें गोपालगंज जिले की भोर सुरक्षित, बेगूसराय जिले की बछवाड़ा, मटिहानी व बखरी, खगड़िया जिले की परबत्ता, शेखपुरा जिले की बरबीघा, नालंदा जिले की हिलसा व मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी सीट शामिल हैं. ये सभी 20 सीटें इस बार निर्णायक हो सकती हैं, क्योंकि इन सीटों पर दोनों गठबंधनों को आये इन वोटों में एक-दो प्रतिशत की भी कमी या बढ़ोतरी हुई, तो परिणाम इस बार बदल सकता है.

पिछले चुनाव में इन सीटों पर कम वोटों से हुई थी जीत-हार

पिछले चुनाव में जिन 20 सीटों पर तीन हजार या उससे कम वोटों से जीत-हार हुई थी, उनमें आठ सीटें महागठबंधन ने जीती थीं, जिनमें सहरसा जिले की सिमरी बख्तियारपुर, मुजफ्फरपुर की कुढ़नी, दरभंगा ग्रामीण, खगड़िया जिले की अलौली सुरक्षित, सीवान जिले की महाराजगंज व सीवान सदर, वैशाली जिले की राजापाकड़ और बेगूसराय की बखरी सीट शामिल हैं.

11 सीटों पर एनडीए को मिली थी जीत

इनमें सिमरी बख्तियारपुर, कुढ़नी, दरभंगा ग्रामीण, अलौली व सीवान सदर में राजद जीता था, जबकि महाराजगंज व राजापकड़ में कांग्रेस व बखरी में भाकपा को जीत मिली थी. वहीं, 11 सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी, जिनमें जदयू को सात और भाजपा को चार सीटें मिली थीं. वहीं, लोजपा को एक सीटों पर जीत मिली थी.

सबसे कम अंतर से इन सीटों पर हुई थी जीत

जदयू ने मुजफ्फरपुर जिले की सकरा, खगड़िया जिले की परबत्ता, शेखपुरा जिले की बरबीघा, नालंदा जिले की हिलसा, सहरसा जिले की महिषी, दरभंगा जिले की बहादुरपुर व गोपालगंज जिले की भोरे सीट काफी कम अंतर से जीती थी, जबकि भाजपा ने बेगूसराय जिले की बछवाड़ा, मुंगेर, हाजीपुर व भोजपुर जिले की आरा, जबकि लोजपा ने बेगूसराय की मटिहानी सीट जीती थी.

वर्ष 2020 विधानसभा चुनाव में लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं थी

वर्ष 2020 विधानसभा चुनाव में लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं थी. उसने अकेले चुनाव लड़ा था. लेकिन, इस सीट से लोजपा के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह जीतने के बाद जदयू में शामिल हो गये और वह इस चुनाव में जदयू के टिकट पर लड़ रहे हैं, जबकि पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे जदयू प्रत्याशी बोगो सिंह इस बार राजद के टिकट पर लड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

Bihar Election 2025: आज जिन 121 सीटों पर हो रहा है मतदान, वहां 2020 में कितना पड़ा था वोट, देखें डिटेल

Bihar Election 2025 : वोटिंग से पहले बिहार में हाई अलर्ट, DGP ने दिया प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत गिरफ्तारी का आदेश

Bihar Election 2025: रीतलाल यादव की बेटी का वोटिंग से पहले बड़ा बयान, बोली- मेरे पापा को फंसाकर…

Bihar Election 2025: पहली बार वोट डालने जा रहे हैं? जानिए मतदान से पहले क्या करें और किन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन