Bihar Election 2025: आज जिन 121 सीटों पर हो रहा है मतदान, वहां 2020 में कितना पड़ा था वोट, देखें डिटेल

बिहार विधानसभा चुनाव.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गुरुवार को पहले चरण में जिन 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होने जा रहा है उन पर 2020 के चुनाव में मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही. यहां 70 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दूसरे स्थान पर मधेपुरा की सिंहेश्वास्थान व बेगूसराय के बखरी विधानसभा क्षेत्र रहा.
Table of Contents
Bihar Election 2025: 118 सीटों में 87 सीटें ऐसी हैं, जहां 2020 में 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पटना, भोजपुर, नालंदा, सीवान, सारण, मुंगेर व वैशाली जैसे जिलों की कई शहरी व ग्रामीण सीटों पर वोटरों की भागीदारी कम रही. सबसे कम मतदान पटना की दीघा 37%, बांकीपुर 35.92% व कुम्हरार 35.28% सीटों पर दर्ज किया गया. ये सभी क्षेत्र शहर के मध्य भाग में आते हैं. वहीं, मुंगेर 49%, आरा 48.44%, बिहारशरीफ 48.65%, अस्थावां 49.51% जैसी सीटों पर भी मतदान 50 फीसदी से नीचे रहा. इसके उलट, ग्रामीण व उत्तर बिहार के जिलों में महिलाओं ने रिकॉर्ड मतदान कर उत्साह बढ़ाया. उम्मीदवारों को लेकर अस्पष्टता व युवाओं की निष्क्रियता शहरी मतदाताओं में उदासीनता के प्रमुख कारण रहे.
60 से 70 फीसदी मतदान वाली सीटों ने दिखाया उत्साह
पिछली बार 118 सीटों में से 45 सीटों पर वोटरों ने जमकर वोट किया. इन सीटों पर मतदान प्रतिशत 60 से 70 के बीच दर्ज किया गया. इनमें खासकर मधेपुरा, समस्तीपुर, बेगूसराय व मुजफ्फरपुर जिले की ग्रामीण सीटें शामिल हैं. मीनापुर 65.28%, बोचहां 65.19%, कुढ़नी 64.19%, साहेबपुर कमाल 62.86% व फतुहा 62.18% जैसी जगहों पर मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. खासतौर पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान कर उत्साह बढ़ाया.
मीनापुर में सबसे अधिक 70 प्रतिशत महिलाओं ने किया था मतदान
पहले चरण के जिन 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होने जा रहा है उन पर 2020 के चुनाव में मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही. यहां 70 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दूसरे स्थान पर मधेपुरा की सिंहेश्वास्थान व बेगूसराय के बखरी विधानसभा क्षेत्र रहा. दोनों सीटों पर 68-68 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया. समस्तीपुर जिले की हसनपुर, सरायरंजन, बिभूतिपुर, मोहिउद्दीननगर में महिला मतदान विशेष रूप से अधिक रहा. ऐसी 10 सीटें जहां महिलाओं का वोट प्रतिशत सबसे अधिक रहा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
| क्रम संख्या | विधानसभा क्षेत्र | जिला का नाम | महिलाओं का मतदान प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1 | मीनापुर | मुजफ्फरपुर | 70 |
| 2 | सिंहेश्वास्थान | मधेपुरा | 68 |
| 3 | बखरी | बेगूसराय | 68 |
| 4 | कुढ़नी | मुजफ्फरपुर | 68 |
| 5 | हसनपुर | समस्तीपुर | 67.83 |
| 6 | गोरियाकोठी | सीवान | 64.4 |
| 7 | मोहिउद्दीननगर | समस्तीपुर | 66.4 |
| 8 | सरायरंजन | समस्तीपुर | 66.4 |
| 9 | अलौली | खगड़िया | 66.43 |
| 10 | बिभूतिपुर | समस्तीपुर | 66.8 |
फतुहा में सबसे अधिक 66.29 प्रतिशत पुरुषों ने किया मतदान
पुरुषों में सबसे अधिक मतदान पटना जिले के फतुहा विधानसभा क्षेत्र में 66.29% रहा. पटना व मुजफ्फरपुर जिले की सीटों पर पुरुष मतदाताओं की भागीदारी अपेक्षाकृत अधिक दिखी. खासतौर से बिक्रम, मनेर, फतुहा, बख्तियारपुर जैसी सीटों पर पुरुष वोटर टर्नआउट महिलाओं से अधिक रहा. पुरुषों के सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाली 10 विधानसभा सीटें इस प्रकार हैं.
| क्रम संख्या | विधानसभा | जिला | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1 | फतुहा | पटना | 66.29 |
| 2 | मीनापुर | मुजफ्फरपुर | 60 |
| 3 | कुढ़नी | मुजफ्फरपुर | 60.4 |
| 4 | कांटी | मुजफ्फरपुर | 60.51 |
| 5 | बिक्रम | पटना | 64 |
| 6 | मनेर | पटना | 63.65 |
| 7 | बख्तियारपुर | पटना | 62.31 |
| 8 | बोचहा | मुजफ्फरपुर | 62.5 |
| 9 | सकरा | मुजफ्फरपुर | 58 |
| 10 | फुलवारी | पटना | 60.44 |
Bihar Election 2025: औसत से कम मतदान वाली 10 सीटें
118 सीटों पर औसत मतदान दर लगभग 57 प्रतिशत के आसपास रही. शहरी इलाकों में मतदान अपेक्षाकृत बहुत कम रहा. खासकर पटना शहर के दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार में सबसे कम मतदाता वोट के लिए घर से निकले. वहीं ग्रामीण व कस्बों जैसे मुंगेर, भोजपुर, नालंदा में भी मतदान दर औसत से नीचे रही. आंकड़े बताते हैं कि शहरी मतदाताओं की भागीदारी ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले कमजोर रही. नीचे दी गयी 10 सीटें ऐसी हैं, जहाँ औसत से कम मतदान हुआ, यानी कुल मतदान प्रतिशत 50% से 55% के बीच या उससे भी नीचे रहा.
| क्रम | विधानसभा | जिला | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1 | बांकीपुर | पटना | 35.92 |
| 2 | कुम्हरार | पटना | 35.28 |
| 3 | दीघा | पटना | 37 |
| 4 | जमालपुर | मुंगेर | 46.74 |
| 5 | मुंगेर | मुंगेर | 49 |
| 6 | शाहपुर | भोजपुर | 49.24 |
| 7 | अस्थावां | नालंदा | 49.51 |
| 8 | आरा | भोजपुर | 48.44 |
| 9 | बिहारशरीफ | नालंदा | 48.65 |
| 10 | हरनौत | नालंदा | 51.99 |
औसत से अधिक मतदान वाली 10 सीटें
कुल औसत मतदान लगभग 57.4% रहा. सबसे अधिक मतदान मुजफ्फरपुर के मीनापुर में 65.28% हुआ. जिले की पांच सीटें मीनापुर, बोचहां, सकरा, कुढ़नी, कांटी टॉप-10 में हैं. यानी मुजफ्फरपुर जिले में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह सबसे अधिक रहा. इसके अलावा पटना व बेगूसराय की कुछ सीटों पर भी मतदान अपेक्षाकृत ऊंचा रहा. इन 10 सीटों पर औसत से अधिक मतदान हुआ, यानी जहां कुल मतदान 61 प्रतिशत या उससे अधिक रहा.
| क्रम | विधानसभा | जिला | मतदान प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1 | मीनापुर | मुजफ्फरपुर | 65.28 |
| 2 | बोचहा | मुजफ्फरपुर | 65.19 |
| 3 | कुढ़नी | मुजफ्फरपुर | 64.19 |
| 4 | सकरा | मुजफ्फरपुर | 63.9 |
| 5 | कांटी | मुजफ्फरपुर | 63.31 |
| 6 | फतुहा | पटना | 62.18 |
| 7 | मधेपुरा | मधेपुरा | 62 |
| 8 | उजियारपुर | समस्तीपुर | 62 |
| 9 | साहेबपुर कमाल | बेगूसराय | 62.86 |
| 10 | मनेर | पटना | 61.9 |
इसे भी पढ़ें
‘जनता का पैसा लूटने वाले कर रहे हैं धर्म की सियासत’, दिल्ली CM का विपक्ष पर जोरदार हमला
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




