Bihar Election 2025: आज हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कांफ्रेंस
Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Oct 2025 10:50 AM
आज हो सकती है बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज हो सकता है. भारत निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे बैठक करेगा. संभावना जताई जा रही है कि चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की जायेगी.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर है. आज शाम 4 बजे भारत निर्वाचन आयोग का प्रेस कांफ्रेंस होगा. संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा आज ही हो सकती है. दरअसल, रविवार को ही पटना में भी निर्वाचन आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस किया था. जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोगों से जरूर ही मतदान करने की अपील की थी.
22 नवंबर से पहले होगा चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा था कि 17वीं बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म होगा लेकिन इससे पहले चुनाव संपन्न करा लिये जायेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी अपील की कि छठ महापर्व की तरह ही चुनाव को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में पूरे उत्साह से मनाएं. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान फॉलो होने वाले गाइडलाइन्स के बारे में जानकारी दी थी.
इस बार चुनाव में क्या होगा नया?
पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ऐलान किया था कि इस बार चुनाव में टोटल 17 नये नियम लागू किये जायेंगे और इसकी शुरुआत बिहार से होगी. इतना ही नहीं, इस नियम को पूरे देश में अपनाया जायेगा. दरअसल, चुनाव आयोग ने पहली बार ईवीएम पर प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें लगाने का निर्णय लिया है, जिससे वोटर्स को पहचानने में किसी तरह की दिक्कत न हो.
क्या कुछ होगी बूथ पर व्यवस्था?
दरअसल, पोलिंग बूथों पर वोटिंग प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग होगी ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा 1200 मतदाताओं की व्यवस्था होगी जिससे भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके. एक अन्य मुख्य बदलाव यह भी होगा कि बूथ पर वोटर्स मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे. वोट डालने से पहले बूथ के बाहर ही मोबाइल जमा करना होगा.
क्या है वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म?
आयोग का मानना है कि इस बदलाव से मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचना आसान होगा और आधुनिक संपर्क साधनों से उन्हें पूरी तरह कटना नहीं पड़ेगा. इस बार बिहार में पहली बार ‘वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म’ लागू किया जा रहा है. इसके जरिए मतदान से जुड़ी सभी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी. मतदान खत्म होने के कुछ ही दिनों के अंदर डिजिटल इंडेक्स कार्ड जारी किया जाएगा जिसमें मतदान प्रतिशत, महिला वोटरों की भागीदारी और कुल वोटिंग का पूरा ब्योरा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










