Bihar Election ADR Report: दूसरे चरण में 1302 उम्मीदवार, 415 के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले

एडीआर की रिपोर्ट जारी.
Bihar Election ADR Report: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी. दूसरे चरण में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 1297 उम्मीदवारों का विश्लेषण करने के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच ने कहा है कि 415 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.
Table of Contents
Bihar Election ADR Report: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 32 फीसदी यानी 415 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 11 नवंबर को दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में कुल 1302 उम्मीदवारों में 1297 ने बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 341 ने बताया है कि उन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
दूसरे चरण के 1302 उम्मीदवारों में 562 करोड़पति
एडीआर ने 1302 में से 1297 उम्मीदवारों की लिस्ट का विश्लेषण किया. इसी के आधार पर रिपोर्ट जारी की गयी है. इसमें बताया गया है कि 562 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इस चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.44 करोड़ रुपए है. इस बार 133 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं, जो कुल उम्मीदवारों का करीब 10 फीसदी है.
19 उम्मीदवारों के खिलाफ संगीन आपराधिक मामले
चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग के सामने जो हलफनामा दायर किया है, उसमें 19 ने बताया है कि वे हत्या जैसे संगीन आपराधिक मामले झेल रहे हैं. 79 ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिन पर हत्या की कोशिश का आरोप है. महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित आरोप 52 उम्मीदवारों ने स्वीकार किये हैं. 52 में से 3 ने कहा है कि उन पर बलात्कार का केस चल रहा है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
किस पार्टी के कितने उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले
- जन सुराज पार्टी के 117 उम्मीदवारों में 58 के खिलाफ आपराधिक मामले
- बहुजन समाज पार्टी के 91 प्रत्याशियों में 17 पर क्रिमिनल केस
- राष्ट्रीय जनता दल के 70 में से 38 उम्मीदवारों पर आपराधिक केस दर्ज
- भारतीय जनता पार्टी के 53 में 30 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज
- जनता दल यूनाइटेड के 44 में से 14 प्रत्याशी झेल रहे आपराधिक मुकदमे
- आम आदमी पार्टी के 39 में 12 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले
- कांग्रेस के 37 में से 25 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं क्रिमिनल केस
- लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के 15 में 9 प्रत्याशी आपराधिक केस झेल रहे
- भाकपा माले लिबरेशन के 6 में से 5 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं
- सीपीआई के 4 में से 2 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे
- सीपीआई (एम) के एकमात्र उम्मीदवार ने अपने खिलाफ आपराध मामला घोषित किया है
Bihar Election ADR Report: किस पार्टी के कितने उम्मीदवारों पर दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले
दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में गंभीर आपराधिक मामले झेलने सबसे ज्यादा प्रत्याशी जन सुराज के हैं. जन सुराज पार्टी न 117 में 51 प्रत्याशी ऐसे उतारे हैं, जिन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.
| पार्टी | कुल उम्मीदवार | आपराधिक केस झेल रहे उम्मीदवारों की संख्या |
|---|---|---|
| बसपा | 91 | 12 |
| राजद | 70 | 27 |
| बीजेपी | 53 | 22 |
| जदयू | 44 | 11 |
| आप | 39 | 12 |
| कांग्रेस | 37 | 20 |
| लोजपा (आर) | 15 | 9 |
| भाकपा माले लिबरेशन | 6 | 4 |
| सीपीआई एम | 1 | 1 |
122 में 73 विधानसभा सीट रेड अलर्ट
एडीआर ने दूसरे चरण में जिन 122 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से 73 सीटों को रेड अलर्ट विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया है. इन विधानसभा सीटों पर कम से कम 3 या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किये हैं.
इसे भी पढ़ें
दरभंगा में अमित शाह ने कर दिया साफ, कहा- कुर्सी की कोई वैकेंसी नहीं, मोदी-नीतीश ही सही जोड़ी
जमानत पर बाहर, फिर भी कर रहे रोड शो, चिराग पासवान ने लालू यादव की सक्रियता पर उठाये सवाल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




