Bihar Election 2025: 'NDA में लालू-तेजस्वी को गाली देने के अलावा कुछ नहीं हो रहा', चुनावी प्रचार में जाने से पहले गरमाए तेजस्वी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Oct 2025 12:22 PM

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

Bihar Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज चुनावी प्रचार में जाने से पहले एनडीए पर हमला बोला. उन्होंने बड़ा बयान दिया कि एनडीए में लालू-तेजस्वी को गाली देने के अलावा और कुछ नहीं हो रहा. बिहार की जनता बदलाव चाहती है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर मतदान का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा वैसे ही बायनबाजी भी तेज हो रही. आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी प्रचार में जाने से पहले एनडीए पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा, हमलोग जो बोलते हैं वो करते हैं. तेजस्वी ने सवाल किया कि 2 करोड़ नौकरी, नोटबंदी, शाइनिंग इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेकिंग इंडिया का क्या हुआ?

एनडीए पर तेजस्वी का बड़ा हमला

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा, हम लोग काम करने में विश्वास करते हैं. कौन-क्या टिप्पणी करता है, इस पर हमको कुछ नहीं कहना है. हमलोग अगले पांच साल में क्या करेंगे, ये जनता को बता रहे हैं. लेकिन एनडीए में लालू-तेजस्वी को गाली देने के अलावा और कुछ नहीं हो रहा. केवल गाली-गलौज किया जा रहा है. नकारात्मक बात कर रहे. लेकिन यह नहीं बता रहे कि अगले 5 साल आएंगे तो क्या करेंगे.

तेजस्वी बोले- एनडीए सीएम फेस क्लियर करे

पत्रकारों के सवाल पर तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि हम तो पूरे बिहार में घूम रहे हैं. बिहार की जनता बदलाव चाहती है. साथ ही तेजस्वी यादव ने एनडीए में सीएम फेस कौन होगा, इसे पहले क्लियर करने की बात कही. मालूम हो, तेजस्वी यादव इन दिनों चुनावी दौरे को लेकर कई जिलों में घूम रहे हैं. ऐसे में वह एनडीए पर तंज कसने से भी नहीं चूक रहे. आज चुनावी प्रचार में जाने से पहले उन्होंने कई सवाल करते हुए तंज कसा.

चुनावी घोषणा पत्र में बड़े एलान

इससे पहले तेजस्वी यादव ने घोषणा पत्र जारी किया. जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि उनकी सरकार बनी तो पंचायती राज प्रतिनिधियों को पेंशन मिलेगी और मानदेय दोगुना होगा. पीडीएस डीलरों को मानदेय दिया जाएगा और प्रति क्विंटल कमीशन की राशि बढ़ाई जाएगी. साथ ही अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए लागू 58 साल की उम्र सीमा को खत्म करने का भी वादा किया गया है. इसके अलावा भी कई वादे तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले किये.

Also Read: Bihar Election 2025: ‘केंद्र सरकार ने बिहार को अब तक दिया क्या…’ खेसारी ने रवि किशन से किया सवाल, ‘नचनिया’ कहने पर भी बोले

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन