Bihar Election 2025 Result: बिहार के 28 मंत्रियों का क्या हुआ? जिसने लड़ा था विधानसभा का चुनाव

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 14 Nov 2025 2:05 PM

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2025 Result NDA

Bihar Election 2025 Result: बिहार के 28 मंत्रियों ने विधानसभा के चुनाव लड़े थे. उनके क्षेत्र में इस बार ऐतिहासिक मतदान हुआ है. आइए जानते है कि इस बार जनता ने किसपर दोबारा भरोसा करते हुए विधायक चुना हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2025 Result: बिहार के कुल 243 सीटों पर मतगणना पूरी कर ली गयी है. इस दौरान NDA को भारी बहुमत मिली है. वहीं महागठबंधन सिर्फ 31 सीटों पर ही जीत मिली है. NDA 198 सीटों पर चुनाव जीती है. जबकि महागठबंधन 31 सीटों पर ही चुनाव जीत पाया. जनसुराज के सभी प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं. AIMIM ने पांच सीटों पर चुनाव जीत कर पिछला रिकार्ड कायम रखी. वहीं अन्य दलों के खाते में 09 सीटें गयी है.

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम जीते चुनाव

बिहार कैबिनेट में कुल 35 मंत्री है, इनमें से 28 मंत्रियों ने ही चुनाव लड़े थे. डीप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर से 45843 वोट से आगे है. सम्राट चौधरी को 122480 वोट 19 राउंड की काउंटिंग तक मिल चुके है. वहीं लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा 21041 वोट से आगे चल रहे हैं. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को 06.30 बजे तक 99386 वोट मिले हैं. कुढ़नी विधानसभा सीट से पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता 9797 वोट से आगे चल रहे है.

Also Read: Bihar Election Result 2025 Live

Also Read: Bihar Election 2025 Hot Seats LIVE

यहां जानें बिहार सरकार की कौन से मंत्री चुनाव जीते हारे

क्रम संख्यामंत्रियों के नामविभागविधानसभाकौन हारे-जीते
1उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरीवित्त, वाणिज्‍य-करतारापुर जीते
2उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हाकृषि,खान एवं भूतत्वलखीसरायजीते
3मंगल पांडेस्वास्थ्य मंत्रीसीवानजीते
4नितिन नवीनपथ निर्माण मंत्रीबांकीपुरजीते
5संजय सरावगीराजस्व मंत्रीदरभंगाजीते
6जिवेश मिश्रनगर विकास मंत्रीजालेजीते
7केदार प्रसाद गुप्तापंचायती राज मंत्रीकुढ़नीजीते
8राजू कुमार सिंहपर्यटन मंत्रीसाहेबगंजजीते
9कृष्ण कुमार मंटूसूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रीअमनौरजीते
10सुनील कुमारपर्यावरण मंत्रीबिहारशरीफजीते
11सुरेंद्र मेहताखेल मंत्रीबछवाड़ाजीते
12नीरज सिंह बबलूपीएचइडी मंत्रीछातापुरजीते
13नीतीश मिश्रउद्योग मंत्रीझंझारपुरजीते
14रेणु देवीपशुपालन मंत्रीबेतियाजीते
15कृष्णनंदन पासवानगन्ना-उद्योग मंत्रीहरसिद्धीजीते
16डॉ प्रेम कुमारकृषि मंत्रीगया शहरजीते
17विजय कुमार चौधरीजल संसाधन मंत्रीसरायरंजनजीते
18महेश्वर हजारीसूचना एवं जनसंपर्क मंत्रीकल्याणपुरजीते
19मदन सहनीसमाज कल्याण मंत्रीबहादुरपुरजीते
20रत्नेश सादामद्य निषेध मंत्रीसोनबर्षाजीते
21सुनील कुमारशिक्षा मंत्रीभोरेजीते
22श्रवण कुमारग्रामीण विकास मंत्रीनालंदाजीते
23लेशी सिंहखाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रीधमदाहाजीते
24बिजेंद्र प्रसाद यादवऊर्जा मंत्रीसुपौलजीते
25मो जमा खानअल्पसंख्यक कल्याण मंत्रीचैनपुरजीते
26जयंत राजभवन निर्माण मंत्रीअमरपुरजीते
27सुमित कुमार सिंहविज्ञान प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्रीचकाईपीछे
28शीला मंडलपरिवहन मंत्रीफुलपरास.जीते
बिहार के ये मंत्री लड़ थे चुनाव

Also Read: बिहार चुनाव परिणाम की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन