Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल, 'चोरी-चमारी' शब्द का इस्तेमाल करना पड़ा भारी

Published by :Preeti Dayal
Published at :25 Sep 2025 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2025 Prashant Kishor trolled on social media vidhansabha chunav

प्रशांत किशोर

Bihar Election 2025: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे. दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने 'चोरी-चमारी' शब्द का इस्तेमाल किया, जो अब उन्हीं को भारी पड़ रहा है. प्रशांत किशोर से माफी मांगने की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच प्रशांत किशोर सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ‘चोरी-चमारी’ शब्द का इस्तेमाल किया, जो अब उन्हीं को भारी पड़ गया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की तरफ से खूब ट्रोल हो रहे हैं.

‘चोरी-चमारी’ शब्द का इस्तेमाल कर फंसे

दरअसल, प्रशांत किशोर से माफी मांगने की मांग की जा रही है. मालूम हो, बिहार में लोगों के बीच सामान्य बोलचाल की भाषा में ‘चोरी-चकारी’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, पीके की तरफ से ‘चोरी-चमारी’ शब्द का इस्तेमाल किया गया, जिसे एक्स पर कुछ यूजर्स जाति का अपमान बता रहे हैं और जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

संजय जायसवाल और अशोक चौधरी पर आरोप

हाल ही में पीके ने संजय जायसवाल और अशोक चौधरी पर बड़े आरोप लगाए. उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि वो जल्द ही बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ एक और बड़ा खुलासा करेंगे. प्रशांत किशोर ने यह भी कहा था कि अशोक चौधरी ने मुझे 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है. मैं उनपर एक-दो दिन में एक और खुलासा कर देता हूं ताकि वो मुझे 100 करोड़ का एक और नोटिस भेज दें.

अशोक चौधरी पर यह भी बोलें

इसके अलावा अशोक चौधरी को लेकर पीके ने कहा था कि अशोक चौधरी जी हिंदी में सुन लीजिए अब आप पर नई किस्त जारी करने जा रहा हूं. एक-दो और वकील रख लीजिए. 100 करोड़ के नोटिस से हमको डराने की कोशिश कर रहे हो. भाजपा के नेता ने कहा कि इनको जेल भिजवा कर दम लेंगे. लेकिन सात जन्म भी ले लोगे तो हमको जेल नहीं भिजवा सकते.

पीके के बयान से चढ़ा सियासी पारा

आगे पीके ने कहा था कि हम लोग क्या ‘चोरी- चमारी’ करने वाले लोग हैं. बिहार के लिए लड़ रहे हैं, इस धरती के लिए लड़ रहे हैं. अपना जीवन खपा रहे हैं. ये मेरा अहंकार नहीं बल्कि बिहार के लोगों के प्रति हमारी जिम्मेवारी है. इस तरह से पीके की तरफ से दिए गए बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. चुनाव से पहले लगातार बयानबाजी का दौर देखा जा रहा हैं. ऐसे में प्रशांत किशोर बुरे फंस गए हैं.

Also Read: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को मोदी सरकार का तोहफा, बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेल लाइन डबल ट्रैकिंग को मंजूरी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन