ePaper

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: चुनाव को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, बूथों पर एंबुलेंस समेत दिखी ये व्यवस्थाएं

Updated at : 11 Nov 2025 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
Health department on alert for elections

चुनाव को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होने से पहले ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उनके ड्यूटी स्थल पर तैनात कर दिया गया है. बूथों पर एंबुलेंस और जरूरी चिकित्सा सेवाओं को तैयार रखा गया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. इस कड़ी में रोहतास जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जरूरी व्यवस्था की गई है.

जल्द मिलेगी सेवा

मंगलवार सुबह वोटिंग शुरू होने से पहले ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उनके ड्यूटी स्थल पर तैनात किया गया है. बूथों पर एंबुलेंस और जरूरी चिकित्सा सेवाओं को तैयार रखा गया है. ऐसा इसलिए ताकि जरूरत पड़ने पर जिले के किसी भी कोने में जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मतदान के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

डॉक्टरों व कर्मियों की तैनाती

स्वास्थ्य विभाग को आज 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. डॉक्टरों व कर्मियों की सुबह 7 बजे से ही अस्पतालों में तैनाती कर दी गई है. जिले के सभी पीएचसी में एम्बुलेंस को तैनात रखा गया है. इसके अलावा सभी डॉक्टरों व कर्मियों को जरूरी संसाधनों के साथ मौजूद रहने व किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन दवाओं की व्यवस्था

चुनाव के दौरान चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों का स्वास्थ्य अगर बिगड़ता है तो उनको तुरंत स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाने की जरूरत नहीं है. क्योंकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी बूथों पर मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है. इसमें बुखार, खांसी, दर्द, सनस्ट्रोक, उल्टी व दस्त की दवा के अलावा ओआरएस व प्राथमिक इलाज की दवा भी शामिल है. प्राथमिक उपचार के बाद ठीक नहीं होने पर एम्बुलेंस से मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: चुनाव को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, बिहार के इस जिले में विशेष सशस्त्र घुड़सवार दस्ता रखेगी कड़ी नजर

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन