Morwa Vidhan Sabha Chunav Result: कर्पूरी ठाकुर की पोती का ‘पॉलिटिकल डेब्यू’ फीका, मोरवा में जदयू का दबदबा कायम

Updated:
विज्ञापन
Bihar Election 2025

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: कर्पूरी ठाकुर की पोती और जनसुराज उम्मीदवार जागृति ठाकुर मोरवा सीट पर उम्मीद से काफी पीछे हैं. ग्यारहवें राउंड तक उन्हें सिर्फ 1,635 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहीं. शुरुआती रुझान दिखाते हैं कि कर्पूरी ठाकुर की विरासत भी चुनावी बढ़त नहीं दिला सकी.

विज्ञापन

Bihar Morwa Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मोरवा सीट से भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पोती और जनसुराज उम्मीदवार जागृति ठाकुर का प्रदर्शन उम्मीद से काफी कमजोर रहा है. ग्यारहवीं राउंड की गिनती तक उन्हें मात्र 1800 वोट मिले हैं और वे चौथे स्थान पर हैं. शुरुआती रुझान साफ दिखाते हैं कि कर्पूरी ठाकुर की विरासत भी उनके लिए वोटों में बढ़त बनाने में मददगार नहीं बन सकी.

सहनी बहुल और मछली पालन वाला क्षेत्र

2008 के परिसीमन के बाद बनी मोरवा विधानसभा सीट सहनी समाज की बड़ी आबादी और मछली पालन की प्रसिद्धि के लिए जानी जाती है. यहां मुस्लिम और यादव मतदाता लगभग 30 प्रतिशत हैं, जबकि ब्राह्मण और राजपूत वोटर भी चुनावी परिणामों को प्रभावित करते हैं.

राजनीतिक पृष्ठभूमि: जेडीयू का दबदबा

मोरवा सीट पर लंबे समय से जदयू का मजबूत प्रभाव रहा है. 2015 में, जदयू प्रत्याशी विद्यासागर सिंह निषाद ने भाजपा के सुरेश राय को 18,816 वोटों के बड़े अंतर से हराया था. 2010 में, जदयू के वैद्यनाथ सहनी ने राजद उम्मीदवार अशोक सिंह को मात दी थी. वह चुनाव भी जदयू के लिए आरामदायक जीत साबित हुआ था.

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन