बिहार के इस गांव में 20 साल बाद हुई वोटिंग, एसपी समेत बारूदी सुरंग में उड़ाए गए थे सात पुलिसकर्मी

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Election 2025: बिहार के मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित तारापुर विधानसभा के भीमबांध इलाके में गुरुवार का मतदान ऐतिहासिक रहा. यहां के मतदाताओं ने अपने ही गांव में 20 वर्षों के बाद मतदान केंद्र पर वोट डाला है.
Bihar Election 2025: बिहार के मुंगेर जिले के तीनों विधानसभा सीटों में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुआ. वहीं दूसरी ओर कभी नक्सल प्रभावित तारापुर विधानसभा के भीमबांध इलाके में गुरुवार का मतदान ऐतिहासिक रहा. यहां के मतदाताओं ने अपने ही गांव में 20 वर्षों के बाद मतदान केंद्र पर वोट डाला है.
सुरक्षा कारणों से दूर ट्रांसफर हुआ केंद्र
जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में साल 2005 में नक्सलियों ने तत्कालीन एसपी केसी सुरेंद्र बाबू समेत सात पुलिसकर्मियों को बारूदी सुरंग में उड़ा दिया था. इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों की वजह से चुनाव आयोग ने यहां के मतदान केंद्र को गांव से 20 किलोमीटर दूर ट्रांसफर कर दिया था.
इस बार 20 वर्ष बाद यहां के लोग भीम बांध के वन विभाग विश्रामालय स्थित बूथ संख्या 310 पर गुरुवार की सुबह से ही मतदाता मतदान करने पहुंचे.
वोट डालने दूर जाते थे लोग
जानकारी के अनुसार, इस केंद्र पर कुल 374 मतदाता हैं, जिनमें 170 महिलाएं और 204 पुरुष शामिल हैं. इस दिन वोटिंग के दौरान ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ-साफ झलक रही थी. साल 2005 से पहले गांव में ही मतदान होता था, लेकिन नक्सली हिंसा के बाद लोगों को प्रशासन वाहन से दूर बने मतदान केंद्र ले जाता था.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
युवाओं मे दिखा उत्साह
वहीं, दूसरी ओर दूरी और असुविधा की वजह से कई बुजुर्ग और महिलाएं मतदान नहीं कर पाती थीं. अब गांव में मतदान केंद्र खुलने से युवाओं में काफी उत्साह देखा गया. युवाओं का कहना है कि उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरूरत है. मतदान के दौरान केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार पेट्रोलिंग भी की गई.
इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: आज सिकटा में जनसभा करेंगे सीएम नीतीश कुमार, भविष्य की घोषणाओं पर रहेगी नजर
इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: फर्स्ट फेज में क्यों हुई रिकॉर्ड वोटिंग? प्रशांत किशोर ने बताया ‘X’ फैक्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




