Bihar Election 2025 :'हम बिहार में कभी जंगलराज नहीं आने देंगे', RJD पर अचानक क्यों भड़के चिराग पासवान
Published by : Preeti Dayal Updated At : 27 Oct 2025 12:15 PM
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
Bihar Election 2025 : लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान आरजेडी पर भड़क गए. दरअसल, उनकी पार्टी के प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला किया गया. जिसके बाद चिराग पासवान ने आरजेडी पर भड़कते हुए कहा, विपक्ष की पार्टियां चुनाव लड़ने के लिये कोई भी हथकंडा अपना रही है. हम बिहार में जंगलराज कभी आने नहीं देंगे.
Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव के बीच कई तरह की गतिविधियां देखी जा रही है. ऐसे में लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आरजेडी पर भड़क गये हैं. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए यह कह दिया है कि विपक्ष की पार्टियां चुनाव लड़ने के लिये कोई भी हथकंडा अपना रही है. लेकिन मेरी सरकार दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के लिये प्रतिबद्ध है.
क्यों आरजेडी पर भड़के चिराग पासवान?
दरअसल, रविवार को बख्तियारपुर में सालिमपुर थाना इलाके में अलीपुर गांव के पास लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी अरुण कुमार की प्रचार गाड़ी पर हमला किया गया. कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की. इस घटना में प्रचार गाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की थी. इसी मामले को लेकर चिराग पासवान का गुस्सा भड़का और उन्होंने खासकर आरजेडी पर बड़ा हमला बोला.
आरजेडी की बताई मानसिकता
चिराग पासवान ने कहा, विपक्षी पार्टियां मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता का सिद्धांत है कि किसी तरह चुनाव जीता जाए. लेकिन हमारी पार्टी ऐसी सोच रखने वालों के खिलाफ है. बख्तियारपुर में लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी अरुण कुमार की प्रचार गाड़ी पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों का विपक्ष की पार्टी से ही जुड़ाव है.
‘बिहार में नहीं आने देंगे जंगलराज’
चिराग ने यह भी कहा, वंचितों के वोट ही सिर्फ सही है. ऐसे लोगों को उस जगह पर नहीं पहुंचने देना चाहिए कि वे एक मुख्यधारा से जुड़ें. इसी कारण कोई भी दलित हो या पिछड़ा, जो सत्ता में आना चाहते हैं, उसे आरजेडी इसी तरह की मानसिकता से रोकती है. इस दौरान चिराग पासवान ने क्लियर किया कि मेरी सरकार दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के लिये प्रतिबद्ध है. किसी भी हाल में बिहार में जंगलराज नहीं आने देंगे. इस तरह से चिराग पासवान ने चुनाव से पहले आरजेडी को निशाने पर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










