Bihar Election 2025: दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार, शनिवार सुबह सभी दल के नेताओं के साथ करेंगे बैठक

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Oct 2025 11:33 PM

विज्ञापन

पटना एयरपोर्ट पर CEC ज्ञानेश कुमार

Bihar Election 2025: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार बिहार चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने अपनी टीम के साथ पटना पहुंच गए हैं. चुनाव आयोग की टीम यहां समीक्षा करने के बाद दिल्ली पहुंचेगी. इसके तुरंत बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. माना जा रहा है कि अगले तीन से चार दिनों में चुनाव की तिथियों की घोषणा हो जाएगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) अपनी टीम के साथ समीक्षा के लिए पटना पहुंच चुके हैं. वे तैयारियों का जायजा लेने के बाद दिल्ली लौटेंगे और जल्द ही तिथियों का ऐलान करेंगे.

अंतिम चरण में चुनाव की तैयारी

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की. इसी दिन सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी सौंपी.

फिर 1 अक्टूबर को चुनाव आयोग के मनीष गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हाई लेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में बिहार के सीईओ विनोद सिंह गुंजियाल और पुलिस अधिकारी कुंदन कृष्णन शामिल थे.

इस मीटिंग में बूथ मैनेजमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, वोटर जागरूकता और चुनाव कर्मियों के ट्रेनिंग जैसे बिंदुओं पर क्या तैयारी है इस बारे में जानकारी ली.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

4-5 अक्टूबर को क्या करेगी टीम

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में पूरी चुनाव आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच गई है. उनके साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी हैं. यह टीम राज्य की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगी.

4 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे ताज होटल में एक उच्च-स्तरीय बैठक होगी. इस बैठक में बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस समेत बिहार के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है ताकि उनके सुझाव और शिकायतें सुनी जा सकें. इस दौरे के बाद जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: आरा से पवन सिंह ने ठोका दावा, सीट बंटवारे पर महामंथन, NDA में टिकट की दौड़ तेज

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन