Bihar Elections 2025: तेजस्वी को मतदान में गड़बड़ी की आशंका, आधी रात लाइव आकर इस नेता पर लगाया बड़ा आरोप
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Nov 2025 8:29 AM
लाइव के दौरान तेजस्वी यादव
Bihar Elections 2025: दूसरे चरण का प्रचार थम चुका है, लेकिन बिहार की सियासत अभी भी आरोपों और तीखे तंजों से गरमाई हुई है. तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर दबाव बनाने का आरोप लगाया, तो मुकेश सहनी ने बीजेपी पर वोटिंग के बाद हवा टाइट होने का व्यंग्य कस दिया.
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थम चुका है, लेकिन सियासत की गर्मी अभी भी सुबह की चाय की तरह उबलती दिख रही है. मंचों पर माइक शांत हैं, पर दलों के आरोप और जवाब तीर की तरह उड़ रहे हैं. महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने इस बार गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा वार किया है.
अमित शाह अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं- तेजस्वी
फेसबुक लाइव में तेजस्वी का अंदाज थोड़ा थका हुआ, थोड़ा तंज से भरा लगा. उन्होंने कहा कि आज 9 नवंबर है. दूसरे चरण का प्रचार-प्रसार खत्म हो चुका है. बिहार के सभी वर्गों के लोग परिवर्तन के लिए वोट कर रहे हैं. इसी घबराहट में अमित शाह अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास से भी कई अधिकारियों को कॉल किया जा रहा है. किस जगह पर क्या डिस्टर्ब करना है. ये सभी निर्देश सीएम हाउस से जारी किए जा रहे हैं.
तेजस्वी ने अधिकारियों से की अपील
तेजस्वी ने आगे आरोप लगाया कि महागठबंधन के मजबूत बूथों को डिस्टर्ब करने का प्रयास किया जा रहा है. अमित शाह अधिकारियों को फोन करा रहे हैं. बुलाकर मिल रहे हैं. अधिकारियों के ऊपर ये दबाव बनाया जा रहा है कि जिस रेंज में आप हो उस रेंज को डिस्टर्ब करो. उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि आपलोग न्यायपूर्ण काम कीजिए. किसी के दबाव में मत आइए. इस बार बिहार की जनता मुस्तैद है. जो गड़बड़ी करेगा उसको जनता मुंहतोड़ जवाब देगी.
’14 नवंबर को माछ-भात भोज में VIP की प्लेट होगी’
चुनावी हवा में तैरती गर्मी को VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने और हल्का-फुल्का तंजिया रंग दे दिया. उनके सोशल मीडिया पोस्ट में राजनीति कम, व्यंग ज्यादा दिखा. सहनी ने लिखा कि पहले राउंड की वोटिंग ने बीजेपी की हवा टाइट कर दी है, इसलिए अब ख्याली पुलाव पकाए जा रहे हैं.
उन्होंने दोहराया कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना उनका वचन है और भाजपा को पटखनी देना मिशन. पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा- 14 नवंबर के बाद जीत का जश्न होगा और उस माछ-भात भोज में VIP की प्लेट भी खास होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










