Bihar Chunav 2025: राहुल गांधी को मछली से कम वोट मिलेंगे, जानें रवि किशन ने क्यों कही ये बात
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Nov 2025 6:48 PM
रवि किशन
Bihar Chunav 2025: बेगूसराय में चुनावी रैली के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी मछुआरों के बीच पहुंचे और तालाब में उतरकर मछली पकड़ी. इस पर बीजेपी सांसद रवि किशन और एनडीए नेताओं ने तंज कसा. इस मसले पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए इसे निषाद समाज का सम्मान बताया.
Table of Contents
Bihar Chunav 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को बिहार के बेगूसराय में चुनावी सभा के बाद अचानक मछुआरों के बीच पहुंच गए. उन्होंने गांव के तालाब में नाव चलाई और मछुआरों के साथ मछली पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने सभा खत्म होने के बाद भर्रा गांव गए थे. यहां पहुंचकर वे मछुआरों से मिले और उनकी जिंदगी और समस्याओं को समझने की कोशिश की. कन्हैया कुमार तालाब में उतर गए तो राहुल गांधी भी उनके पीछे-पीछे पानी में कूद गए.
राहुल गांधी पर क्या बोले किशन
राहुल गांधी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसी बीच बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन ने इस घटना पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जितनी मछलियां पकड़ी हैं, कांग्रेस को उससे भी कम वोट मिलेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का स्विमिंग स्टाइल तो अच्छा लगा, लेकिन वे मछली पकड़ रहे हैं, जबकि हम वोट पकड़ रहे हैं.
राहुल पर बरसे NDA के नेता
एनडीए नेताओं ने भी राहुल गांधी पर व्यंग्य किया. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में जलेबी बना रहे थे और अब बिहार में मछली पकड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा का नतीजा सबने देखा और अब बिहार में भी जनता जवाब देगी.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मुकेश सहनी ने किया बचाव
राहुल गांधी पर हो रहे इन हमलों का जवाब वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मछुआरों से मिलने और उनके संघर्ष को समझने गए थे. अगर कोई नेता निषाद समाज की तकलीफें देखने जाता है और उस पर कटाक्ष किया जाता है, तो यह पूरे समाज का अपमान है.
सहनी ने कहा कि निषाद समुदाय को हमेशा नजरअंदाज किया गया है. एनडीए नहीं चाहता कि बिहार का अगला डिप्टी सीएम मल्लाह समाज से हो. लेकिन अब हमारा समाज जाग चुका है और सिर ऊंचा कर के जीना सीख गया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का गांव में जाना सम्मान की बात है और समाज के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: ‘मेरी इच्छा थी कि मेरा वोट फेल नहीं जाना चाहिए’, सहरसा में पीएम मोदी ने युवाओं से की ये अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










