Bihar Election 2025: प्रचार करने गए BJP विधायक को गांव में घुसने से रोका, युवक ने पूछा- कितनी बार हमारे गांव आए आप

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Oct 2025 7:13 PM

विज्ञापन

भरत बिंद से बहस करता युवक

Bihar Election 2025: भभुआ विधानसभा क्षेत्र के कटरा गांव में भाजपा उम्मीदवार और पूर्व विधायक भरत बिंद के प्रचार के दौरान हंगामा हुआ. कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और सवाल जवाब करने लगे. इस दौरान जोर-जबरदस्ती हुई. भरत बिंद ने इसे विरोधियों की सुनियोजित साजिश बताया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025, विकास कुमार: भभुआ से विधायक रहे और भाजपा के उम्मीदवार भरत बिंद जब विधानसभा क्षेत्र के कटरा गांव में चुनाव प्रचार करने गए तो उन्हें वहां के कुछ ग्रामीणों के द्वारा गांव में प्रचार के लिए घुसने से रोक दिया. उन्हें कटरा गांव में घुसने से रोकने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसे लेकर भरत बिंद ने कहा कि अभी चुनाव का समय चल रहा है इस दौरान इस तरह का वीडियो बनाकर वायरल करने के लिए विरोधियों द्वारा साजिश की जा रही है. पूरी घटना योजनाबद्ध तरीके से विरोधियों की साजिश है.

Video में क्या दिखा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भरत बिंद जब कटरा गांव में प्रचार के लिए पहुंचे तो वहां पर कुछ युवकों द्वारा बीच रास्ते पर खड़ा होकर उनका रास्ता रोक दिया और उनसे सवाल जवाब करने लगे. विधायक ने जब उसके सवाल जवाब को नजरअंदाज कर गांव में जाने की कोशिश किया तो उन्हें युवक द्वारा रोक दिया जाता है. इस दरमियान जोर जबरदस्ती भी हुई. विरोध करने वाले युवक रोककर कहा है कि आप यहां से विधायक जीत कर गए उसके बाद कितनी बार गांव में आए हैं?

युवक के सवाल पर भरत बिंद ने कहा कि विधायक बनने के बाद 10 बार से अधिक इस गांव में आए हैं. इसे मानने के लिए युवक तैयार नहीं होते हैं. इस घटना का वीडियो बनाया जा रहा था. इसे देखकर विधायक कहते हैं कि आप अपनी बात रखें. पहले वीडियो बनाना बंद करें. लेकिन युवक वीडियो बनाना बंद नहीं होगा, आप पहले जवाब दीजिए. विधायक ने कहा कि वह विधायक बनने के बाद 10 बार इस गांव में आए हैं. गांव वालों ने कहा कि आप झूठ बोल रहे हैं हम लोग गांव में ही रहते हैं. आप नहीं आए.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विरोधियों ने साजिश कर करवाया घटना- भरत बिंद

भरत बिंद ने कहा कि कटरा गांव की घटना विरोधियों की साजिश के तहत करवाई गई है. उन्होंने बताया कि जब वे प्रचार के लिए गांव पहुंचे, तो कुछ लोग गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे. जैसे ही उन्होंने हमें देखा, वे सड़क पर आ गए और विरोध करने लगे. उन्होंने हमें गांव में प्रवेश से रोकने की कोशिश की और वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

भरत बिंद ने कहा कि उन्होंने इन सब बातों को नजरअंदाज करते हुए गांव में अपना प्रचार अभियान जारी रखा. पूरे गांव में घूमने के दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भारी समर्थन जताया. ग्रामीणों ने बताया कि विरोध करने वाले दो-तीन युवक विपक्षी दलों से पैसे लेकर नशे में ऐसी हरकतें करते हैं और जानबूझकर वीडियो बनाकर वायरल करते हैं, यही उनका काम है,

उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने एकजुट होकर उनका समर्थन किया. भरत बिंद ने कहा कि विरोधियों की इस तरह की साजिशों से कोई असर नहीं पड़ेगा. जनता सब समझ रही है कि चुनाव में माहौल बिगाड़ने के लिए ये घटनाएं जानबूझकर की जा रही हैं, लेकिन इस बार जनता विकास और सच्चाई के पक्ष में वोट देगी.

इसे भी पढ़ें: 373 करोड़ की दौलत के मालिक रणकौशल सिंह बिहार के सबसे रईस उम्मीदवार, जानिए इनके बारे में

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन