सीएम नीतीश से मिले अनंत सिंह, जेल से बाहर आने से बाद पहली मुलाकात, 15 मिनट चली बैठक
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Aug 2025 6:15 PM
Anant Singh की फाइल फोटो
CM Nitish: मोकामा के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. सीएम आवास पर लगभग 15 मिनट तक चली इस बैठक के बाद वे बिना मीडिया से बातचीत किए रवाना हो गए. अनंत सिंह पहले ही मोकामा से चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके हैं.
CM Nitish: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. सीएम आवास पर लगभग 15 मिनट तक चली इस बैठक के बाद अनंत सिंह बिना मीडिया से बातचीत किए सीधे घर लौट गए. यह बेऊर जेल से रिहा होने के बाद उनकी पहली भेंट थी. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उन्होंने मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी बनने की इच्छा जताई है.
अनंत सिंह ने कहा था- नीतीश कुमार फिर बनेंगे सीएम
जेल से बाहर आने के तुरंत बाद अनंत सिंह ने मोकामा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वे नीतीश कुमार की जेडीयू के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे. साथ ही यह भी दावा किया था कि अगर उन्हें तेजस्वी यादव के खिलाफ उतारा गया तो वे उनकी जमानत जब्त करवा देंगे. उन्होंने अनुमान जताया था कि आगामी चुनाव में आरजेडी महज 15 सीटों पर सिमट जाएगी और नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की कमान संभालेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इस वजह से चर्चा में थे अनंत सिंह
पटना हाईकोर्ट ने चर्चित पंचमहला गोलीबारी मामले में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत दे दी है. यह विवाद 22 जनवरी को तब शुरू हुआ जब सोनू और मोनू ने मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया. मुकेश उनके ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करता था. उस पर आरोप था कि उसने 68 लाख रुपये का गबन किया है. मुकेश ने मदद के लिए अनंत सिंह से संपर्क किया, जिसके बाद वे समर्थकों के साथ नौरंगा गांव पहुंचे. वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और गोलीबारी हो गई.
अगले दिन 23 जनवरी को मुकेश के घर पर दोबारा फायरिंग हुई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोनू को गिरफ्तार कर भागलपुर जेल भेज दिया. इस घटना में अनंत सिंह पर दो मुकदमे दर्ज हुए. उन्होंने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया. एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दायर की और वहां से उन्हें जमानत मिल गई.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अगस्त को होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










