Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के लिए अमित शाह का मास्टरप्लान, बीजेपी नेताओं को दिया स्पेशल टास्क, कार्यकर्ताओं को दिया टारगेट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Sep 2025 3:57 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 50 दिनों का टास्क दिया है. बेतिया में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मंदिरों और जीविका दीदियों से संपर्क करें, लाभार्थियों से मिलें और बूथ स्तर तक बैठकों के जरिए संगठन को मजबूत करें.
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर BJP ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेतिया में 10 जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 50 दिनों का स्पेशल टास्क सौंपा है. उन्होंने कहा कि चुनावी अभियान के दौरान कार्यकर्ता मंदिरों में जाकर पुजारियों को सम्मानित करें, जीविका दीदियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करें और दीपावली के समय सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के साथ बैठक करें.
क्या-क्या निर्देश दिया
अमित शाह ने चंपारण और सारण क्षेत्र के नेताओं से संवाद में बूथ स्तर पर सोशल मीडिया ग्रुप बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हर बूथ पर शक्ति केंद्र अध्यक्ष ग्रुप के एडमिन होंगे और इसमें पुजारियों, जीविका दीदियों, सरपंचों सहित अन्य प्रभावशाली लोगों को जोड़ा जाएगा. इस ग्रुप के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उनके लाभ से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी.
शाह ने आगे कहा कि बाइक वाले कार्यकर्ता सप्ताह में तीन दिन बूथ क्षेत्रों में राउंड लगाएंगे. कार्यकर्ता समूह में निकलेंगे और लोगों के बीच जाकर भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद और एनडीए जिंदाबाद के नारे लगाएंगे. साथ ही उन्होंने जिला से लेकर बूथ स्तर तक बैठकें करने और तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
दिया जीत का मंत्र
अमित शाह ने बताया कि अगले चार दिनों में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों की बैठक बुलाएं. उसके बाद पांच दिनों में जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मिलकर रणनीति तय करें. इसके बाद चार दिनों में सभी बूथ स्तर तक बैठक करें. अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. शुक्रवार को बेतिया और पटना में उन्होंने बैठकों में हिस्सा लिया. शनिवार सुबह वे समस्तीपुर के सरायरंजन पहुंचे और 10 संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दिया.
इसे भी पढ़ें: ये 5 BJP नेता संभालेंगे बिहार के अलग-अलग इलाकों का जिम्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










