Bihar Election 2025: 16 जिलों की 32 सीटों पर लड़ेगी AIMIM, अख्तरुल ईमान बोले- बिहार चुनाव में थर्ड फ्रंड के रूप में रहेंगे

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Oct 2025 6:36 PM

विज्ञापन

अख्तरुल ईमान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) 32 सीटों पर लड़ेगी. इसका एलान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हुसैन ने किया.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव  असदुद्दीन ओवैसी की  पार्टी  ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) महागठबंधन में शामिल होकर लड़ना चाहती थी. तेजस्वी यादव जब सीमांचल इलाके में रोड शो कर रहे थे तब  एआईएमआईएम के बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान सैकड़ों समर्थकों के साथ बैनर- पोस्टर लेकर उनसे महागठबंधन में शामिल करने की मांग की थी. पटना में भी इसे लेकर प्रदर्शन किया गया था. तमाम प्रयासों के बाद राजद ने साफ कर दिया कि ओवैसी की पार्टी से गठबंधन नहीं किया जायेगा.

32 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

राजद से नकारे जाने के बाद ओवैसी की पार्टी  एआईएमआईएम बिहार में थर्ड फ्रंट बनाने की तैयारी कर रही है. शनिवार को एआईएमआईएम के बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हुसैन ने राज्य के 16 जिलों की 32 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया.

किस-किस जिले में उतारेंगे उम्मीदवार

अख्तरुल ईमान ने बताया कि एआईएमआईएम किशनगंज की 4 सीट, पूर्णिया की 3 सीट, कटिहार की 5 सीट, अररिया और गया की 2-2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा पूर्वी चंपारण की 2, दरभंगा की 4, नवादा, जमुई, भागलपुर, सिवान, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली और गोपालगंज की एक-एक सीट पर उम्मीदवार उतारेगी.

बिहार में थर्ड फ्रंट बनाने की तैयारी में ओवैसी

प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने किशनगंज में कहा था, “मैं बिहार में कई साथियों से मिलने और नई मित्रता करने के लिए उत्सुक हूं. बिहार की जनता को एक नया विकल्प चाहिए और हम वही बनने की कोशिश कर रहे हैं.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार में कैसा रहा है AIMIM का प्रदर्शन

एआईएमआईएम ने पहली बार 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी. उस वक्त पार्टी ने सीमांचल की छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन कोई भी सीट नहीं जीत पाई. किशनगंज की कोचाधामन सीट से पार्टी के उम्मीदवार और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को लगभग 37 हजार वोट मिले. यह कुल डाले गए मतों का करीब 26 प्रतिशत था.

2020 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश की. इस चुनाव में पार्टी ने सीमांचल की अमौर, बहादुरगंज, बायसी, कोचाधामन और जोकीहाट पर जीत दर्ज की. इन सीटों पर अमौर से अख्तरुल ईमान, बहादुरगंज से मोहम्मद अंजार नइमी, बायसी से सैयद रुकनुद्दीन, कोचाधामन से इजहार असर्फी और जोकीहाट से शाहनवाज आलम ने जीत दर्ज की.

इसे भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी के रहते कांग्रेस का सम्मान कोई छीन नहीं सकता’, पप्पू यादव ने RJD को दी सीधी चुनौती

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन