ePaper

Bihar Elections 2025: अभिनेता से नेता बने लोग बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री, हम का चिराग पर निशाना 

Updated at : 03 Jul 2025 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA के भीतर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता ने चिराग पासवान का बिना नाम लिए हमला बोला है और जीतनराम मांझी के अनुभव और संघर्ष को सामने रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025, मृणाल कुमार: बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एनडीए गठबंधन के भीतर जुबानी लड़ाई तेज होती जा रही है. गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर नंदलाल मांझी ने केंद्रीय मंत्री औक लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर बिना नाम लिए जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अभिनेता से नेता बने लोग बिहार के मुख्यमंत्री बनने की हड़बड़ी में है, जबकि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी.  

जमुई सांसद के पोस्ट ने मचाया बवाल

दरअसल बीते दिनों में जमुई के भाजपा सांसद अरुण भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि चिराग पासवान को विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले इस्तीफा देने का अनुभव नहीं है. उन्होंने इस बयान से हम के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पर निशाना साधा था, जिन्होंने 2015 में बिना बहुमत साबित किये ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

नंदलाल मांझी

हम के नेता भड़के

इस बयान के बाद हम पार्टी के नेता भड़क गए. नंदलाल मांझी ने पलटवार करते हुए कहा कि मांझी पर सवाल उठाने से पहले लोगो को यह समझना चाहिए कि मांझी जितने साल विधानसभा में रहे हैं, उतनी तो कुछ नेताओं की उम्र नहीं है. उन्होंने 13 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया है और अपने संघर्ष के दम  पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री बने हैं न कि किसी की कृपा से.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जीतन होने के लिए जिगरा चाहिए 

उन्होंने कहा कि जीतनराम मांझी होना आसान नहीं है इसके लिए ‘जिगरा’ चाहिए. मांझी आज भी दलित, वंचित और गरीबों के लिए आवाज उठाने वाले नेता हैं. हम पार्टी ने एनडीए के साथ रहते हुए हमेशा सामाजिक न्याय की बात की है और आगे भी हमेशा करते रहेंगे. नंदलाल ने कहा की मांझी पर सवाल उठाने वालों को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.  

इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav: ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने आ रहे बीएलओ, गांवों में घुसने नहीं देंगे’, बिहार के निर्दलीय सांसद का ऐलान 

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन