Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में 40 से कम उम्र के 34 उम्मीदवारों को मिली जीत, देखिये पार्टी और नाम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Nov 2025 4:53 PM

विज्ञापन

मैथिली ठाकुर

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में युवा उम्मीदवारों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई. 40 वर्ष से कम उम्र के 63 युवाओं में से 34 ने जीत हासिल की, जिनमें सबसे युवा मैथिली ठाकुर शामिल हैं. युवा वोटरों की संख्या अधिक होने के बावजूद राजनीतिक दलों ने टिकट बंटवारे में युवाओं को कम अवसर मिला.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: एनडीए और महागठबंधन की ओर से 40 से कम उम्र के 63 युवा मैदान में उतरे थे, इनमें 34 को जीत मिली है. इनमें सबसे युवा मैथिली ठाकुर हैं. दूसरे नंबर पर छपरा से भाजपा की ही छोटी कुमारी हैं, जिनकी उम्र 28 वर्ष है, उन्होंने भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी यादव को हराया है. तीसरे नंबर पर राजगनर से सुजीत पासवान हैं. इन उम्मीदवारों ने भाजपा के युवा चेहरे के रूप में चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार को मात दी है.

युवा विधायक और पार्टी के नाम

जदयू की ओर से सबसे कम उम्र की उम्मीदवारों में गायघाट से जीतनेवाली कोमल सिंह हैं. राजद की ओर से सबसे चर्चित युवा चेहरों में लालगंज से शिवानी शुक्ला थीं, पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा. माले की ओर से दीघा विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़नेवाली दिव्या गौतम रहीं, पर इन्हें भी हार का सामना करना पड़ा. राजद की ओर से युवा चेहरे के रूप में राघोपुर से खुद तेजस्वी यादव रहे, जिन्होंने साढ़े 14 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है.

इसके अलावा कुछ मुख्य चेहरों में संदेश से राजद के दीपू सिंह रहे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा, इसके अलावा रघुनाथपुर से ओसामा रहे, जिन्होंने जीत दर्ज की. भाजपा की ओर से श्रेयसी सिंह रहीं, जिन्होंने जमुई से जीत दर्ज की.

कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने चनपटिया, त्रिवेणगंज से जदयू कर सोनम रानी, बिस्फी से राजद के आसिफ अहमद, सकरा से जदयू के आदित्य कुमार, तरारी से भाजपा के विशाल प्रशांत शाहपुर से भाजपा के राकेश रंजन, डुमरांव से जदयू के राहुल सिंह, परबत्ता से लोजपा-रा के बाबू शौर्य, महिषी से राजद के गौतम कृष्ण, वारिसनगर से जदयू के मंजारिक मृणाल, कटोरिया से भाजपा के पूरन लाल टुडु ने जीत दर्जकी है. जदयू से चेतन आनंद ने नवीनगर से सबसे कम अंतर 112 वोटों से आमोद सिंह पर जीत दर्ज की है.

युवा वोटरों की संख्या अधिक, पर टिकट मिले कम

बिहार विधानसभा चुनाव में युवा मतदाता सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं. राज्य में 18 से 39 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या लगभग 49 प्रतिशत है, यानी हर दो मतदाताओं में से एक युवा है. इसके बावजूद राजनीतिक दलों ने टिकट वितरण में युवाओं को अपेक्षित हिस्सेदारी नहीं दी. किसी भी प्रमुख दल ने कुल सीटों में 25 प्रतिशत तक भी युवा उम्मीदवारों को मौका नहीं दिया है.

विशेषज्ञों का कहना है कि युवा मतदाता न केवल संख्या में अधिक हैं, बल्कि चुनावी मुद्दों, सामाजिक बदलाव और विकास की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, स्टार्टअप और तकनीक आधारित अवसर जैसे मुद्दे युवाओं से सीधे जुड़े हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किस पार्टी से कितने युवा जीते

एनडीए में जदयू के सबसे अधिक 12, तो भाजपा के आठ प्रत्याशियों को जीत मिली है. लोजपा-रा के सात व हम के एक प्रत्याशी को जीत मिली है. महागठबंधन में राजद के पांच, कांग्रेस के एक और माले के एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.

इसे भी पढ़ें: NDA के 33 राजपूत नेताओं ने जीती बिहार की लड़ाई, यहां देखें नाम, सीट और पार्टी की पूरी सूची

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन