NDA के 33 राजपूत नेताओं ने जीती बिहार की लड़ाई, यहां देखें नाम, सीट और पार्टी की पूरी सूची
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Nov 2025 3:00 PM
नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी, जदयू, लोजपा (रा), हम और रालोमो ने विपक्षी गठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया. इस बार बिहार की जनता ने NDA के पक्ष में एकतरफा मतदान किया. आइये जानते हैं NDA के कितने राजपूत नेता विधायक बने हैं.
Bihar Election Result 2025: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 202 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की. ECI के अनुसार, भाजपा 89 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. जदयू ने 85 सीट जीती हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीट मिली हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच सीट जीतीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें जीतीं. इस चुनाव में NDA के 33 राजपूत उम्मीदवारों ने जीत हासिल की.
देखिये उम्मीदवार, विधानसभा सीट और पार्टी की पूरी सूची
- सुजीत कुमार सिंह – गौरा बौराम (BJP)
- कर्णजीत सिंह – दारौंधा (BJP)
- संजय कुमार सिंह – लालगंज (BJP)
- नीरज सिंह बबलू – छातापुर (BJP)
- जनक सिंह – तरैया (BJP)
- केदारनाथ सिंह – बनियापुर (BJP)
- अरुण सिंह – बरूराज (BJP)
- राजू सिंह – साहेबगंज (BJP)
- राणा रणधीर सिंह – मधुबन (BJP)
- संजय कुमार सिंह – महुआ (LJP)
- मंजीत सिंह – बरौली (JDU)
- सुभाष सिंह – गोपालगंज (BJP)
- त्रिविक्रम सिंह – औरंगाबाद (BJP)
- राजेश कुमार सिंह – मोहीउद्दीननगर (BJP)
- बिरेंद्र सिंह – वज़ीरगंज (BJP)
- श्रेयशी सिंह – जमुई (BJP)
- प्रमोद सिंह – रफीगंज (JDU)
- अशोक कुमार सिंह – रामगढ़ (BJP)
- कोमल सिंह – गैघाट (JDU)
- सोनू सिंह – देहरी (LJP)
- लेशी सिंह – धमदाहा (JDU)
- अमित कुमार रानू – बेलसंड (LJP)
- बिनय बिहारी सिंह – लौरिया (BJP)
- राहुल सिंह – डुमरांव (JDU)
- विनय सिंह – सोनपुर (BJP)
- आलोक कुमार सिंह – डुमरांव (RLM)
- चैतन आनंद – नवीनगर (JDU)
- सियाराम सिंह – बाढ़ (BJP)
- रणधीर सिंह – मांझी (JDU)
- संजय सिंह टाइगर – आरा (BJP)
- राघवेंद्र प्रताप सिंह – बरहरा (BJP)
- नितेश सिंह – कस्बा, पूर्णिया (LJP)
- संजय कुमार सिंह – सिमरी बख्तियारपुर (LJP)
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: BJP ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को सस्पेंड करते हुए थमाया कारण बताओ नोटिस, पूछा- क्यों ना करें पार्टी से बाहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










