बिहार चुनाव में 25 भूमिहार उम्मीदवार जीते, देखें किस पार्टी से किस सीट पर मिली जीत
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Nov 2025 6:00 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में 25 भूमिहार उम्मीदवारों को जीत मिली है. जीतने वाले ज्यादातर उम्मीदवार NDA के हैं. आइये जानते हैं भूमिहार जाति से आने वाले विधायक के नाम, दल और विधानसभा सीट के बारे में.
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शुक्रवार को घोषित हुए. इसमें एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की. 24 नवंबर से पहले नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस बार एनडीए में शामिल भाजपा ने 101 में से 89, जदयू ने 101 में से 85, लोजपा (रा) ने 29 में से 19, हम पार्टी ने 6 में से 5 और रालोमो ने 6 में से 4 सीटों पर जीत हासिल की.
महागठबंधन की बात करें तो राजद को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) को 2 और अन्य को 2 सीटें मिलीं. कुल 243 सीटों में से 25 सीटों पर भूमिहार समुदाय के उम्मीदवार विजयी रहे. आइए जानते हैं उनके बारे में.
जीतने वाले भूमिहार उम्मीदवारों के नाम, उनकी पार्टी और विधानसभा सीटों की सूची
- मोकामा- अनंत सिंह- JDU
- बिहपुर- ई. कुमार शैलेंद्र- JDU
- केसरिया- शालिनी मिश्रा- JDU
- कल्याणपुर- सचिंद्र सिंह- JDU
- कांटी- अजीत कुमार- JDU
- मुजफ्फरपुर- रंजन कुमार- BJP
- जाले- जीबेश मिश्रा- BJP
- तेघरा- रजनीश कुमार- BJP
- बेगूसराय- कुंदन कुमार- BJP
- मधुबनी- माधव आनन्द- RLM
- एकमा- मनोरंजन सिंह (धूमल)- JDU
- गोरियाकोठी- देवेशकांत्त सिंह- BJP
- विक्रम- सिदार्थ सौरभ- BJP
- घोसी- ऋतुराज कुमार- JDU
- परबत्ता- बाबूलाल शौर्य- LJP (R)
- लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा – BJP
- अरवल- मनोज शर्मा- BJP
- सरायरंजन – विजय कुमार चौधरी- JDU
- तरारी- विशाल प्रशांत- BJP
- अतरी- रोमित कुमार- HAM
- मटिहानी- बोगो सिंह- RJD
- बरबीघा- कुमार पुष्पंजय- JDU
- रुन्नीसैदपुर- पंकज मिश्रा- JDU
- जहानाबाद- राहुल शर्मा- RJD
- हिसुआ- अनिल सिंह- BJP
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: NDA के 33 राजपूत नेताओं ने जीती बिहार की लड़ाई, यहां देखें नाम, सीट और पार्टी की पूरी सूची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










