Bihar Crime : छपरा के सब्जी बाजार में सरेआम मर्डर, चाकू गोद कर छात्र की हत्या

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime : नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल से कुछ सुराग जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime: छपरा. बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने सारण में चाकूबाजी की है. छपरा नगर थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. छपरा में बदमाशों ने एक छात्र की चाकू मारकर बेरहमी से जान ले ली. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट के पास की है. मंगलवार को राहत रोड स्थित सीढ़ी घाट के पास अज्ञात अपराधियों ने एक 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी.

सब्जी खरीदने गया था युवक

मृतक की पहचान मिशन रोड निवासी राजू श्रीवास्तव के बेटे अभिजीत श्रीवास्तव के रूप में की गई है, जिसने इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा पास की थी. परिजनों के अनुसार, अभिजीत घर से बाजार सब्जी लेने के लिए निकला था, लेकिन लौटकर वापस नहीं आया. कुछ देर बाद राहगीरों ने सूचना दी कि सीढ़ी घाट के पास एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल से कुछ सुराग जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और आक्रोश का माहौल है. शहरवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन