बेतिया: शिविर में मिली नई ट्राई साइकिल, घर लौटते समय ट्रक ने कुचला, मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bettiah News: बेतिया में विशेष जनकल्याण शिविर से इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल मिलने के कुछ घंटे बाद ही दिव्यांग युवक पतिराम महतो की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई. पुलिस ट्रक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिव्यांग युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चनपटिया प्रखंड के भरवा टोला गुरुवालिया निवासी पतिराम महतो के रूप में हुई है. हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नई ट्राई साइकिल लेकर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, पतिराम महतो को मंगलवार को आयोजित विशेष जनकल्याण शिविर में इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल प्रदान की गई थी. नई ट्राई साइकिल मिलने से वह काफी खुश थे और उसी पर सवार होकर बेतिया की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान छावनी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

मौके पर ही हुई मौत, ट्राई साइकिल हुई क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पतिराम महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई.

ट्रक की पहचान में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन