बेतिया: 45 पंचायतों में जन सहयोग शिविर, कल से प्रखंडों में दो दिवसीय मेगा कल्याण कैंप

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bettiah News: पश्चिम चंपारण की 45 पंचायतों में आज जन सहयोग शिविर और कल से प्रखंडों में दो दिवसीय मेगा कल्याण शिविर लगेगा.इसके तहत एक ही छत के नीचे आयुष्मान, पेंशन और आवास जैसी 17 विभागों की योजनाओं का लाभ मिलेगा. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बड़ी पहल शुरू की गई है.जिला प्रशासन द्वारा आज मंगलवार को जिले की 45 विभिन्न ग्राम पंचायतों में ‘जन सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है.इसके तुरंत बाद, बुधवार से सभी प्रखंड मुख्यालयों पर दो दिवसीय ‘प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर’ शुरू होगा.जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

17 विभागों के लगेंगे काउंटर, मिलेगी हेल्प डेस्क की सुविधा

प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित होने वाले इस मेगा शिविर में कुल 17 विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे.यहां आम जनता को आवेदन जमा करने, रजिस्ट्रेशन, ई-केवाईसी, सत्यापन, लाभ वितरण और लंबित मामलों के निष्पादन की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी.भटकने से बचाने के लिए शिविर स्थल पर प्रशिक्षित कर्मियों और स्वयंसेवकों से लैस हेल्प डेस्क भी बनाया गया है.

इन बड़ी योजनाओं का ऑनस्पॉट मिलेगा लाभ

इन शिविरों के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना जैसी महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं और लाभ ऑनस्पॉट उपलब्ध कराए जाएंगे.

भीषण गर्मी को लेकर विशेष इंतजाम और कड़ी निगरानी

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए डीएम ने शिविर स्थलों पर पर्याप्त पेयजल, छायादार प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था और मेडिकल सपोर्ट टीम तैनात करने के कड़े निर्देश दिए हैं.शिविर की सफलता और कर्मियों की उपस्थिति पर नजर रखने के लिए जिलास्तरीय कंट्रोल रूम को भी सक्रिय किया गया है, जो लगातार समीक्षा करेगा.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन