बेतिया: सजग बच्चों से ही समाज में आएगा बदलाव, नुक्कड़ नाटक से बाल पलायन के खिलाफ हुंकार

Updated:
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते बाल कलाकार

Bettiah News: पश्चिमी चंपारण के नौतन में सेवा केंद्र द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों ने बाल पलायन, बाल विवाह और बाल मजदूरी के खिलाफ अलख जगाई.इस दौरान ग्रामीणों और बाल सुरक्षा समिति ने कुरीतियों के खात्मे की शपथ ली. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया के नौतन से राजकुमार पासवान की रिपोर्ट

Bettiah News: सजग और जागरूक बच्चे ही समाज में सकारात्मक और बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं. यह बातें मंगलवार को पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत शिवराजपुर में बच्चों द्वारा आयोजित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के बाद समाजसेवी अमित कुमार ने कहीं.यह पूरा आयोजन सेवा केंद्र की ओर से  संचालित विशेष परियोजना के तहत किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार के पश्चिमी चंपारण क्षेत्र में बाल पलायन को पूरी तरह रोकना और स्थानीय परिवारों व युवाओं के बीच गरिमा को बढ़ावा देना है.इस कार्यक्रम का सफल संचालन राम पुकार महतो ने किया. 

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार 

समाजसेवी अमित कुमार ने बताया कि नौतन और बैरिया प्रखंड की शिवराजपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव फुलियाखाड़, दमका टोला और उत्तरी पटिजीरवा के मलहा टोला से इस विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है.इस नुक्कड़ नाटक में स्थानीय गांवों के बच्चों ने ही बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया.नाटक के माध्यम से बच्चों में आत्मनिर्भरता, जीवन कौशल, रचनात्मकता को जगाने और उनके भीतर से डर को खत्म कर विकास की ओर ले जाने का प्रयास किया गया.साथ ही ग्रामीणों को बाल पलायन, बाल विवाह और बाल मजदूरी के खतरनाक दुष्परिणामों को दिखाकर जागरूक किया गया.

बाल सुरक्षा समिति और ग्रामीणों ने ली सामूहिक शपथ 

इस अभियान के दौरान ग्रामीणों और बाल सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे अपने गांवों में किसी भी कीमत पर बाल मजदूरी, बाल पलायन और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को पनपने नहीं देंगे.साथ ही सभी बच्चों का अनिवार्य रूप से विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराएंगे.इस मौके पर गांव के हमजोली और सखी समूह के बच्चों के अलावा बाल सुरक्षा समिति के कार्यकर्ता अभिषेक कुमार, विक्की कुमार शर्मा, ममता देवी, प्रखंड समन्वयक शैलेश और सुमित जेम्स मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन