बेगूसराय में घर से निकली किशोरी लापता, मोबाइल रिकॉर्ड से मिले अहम सुराग, अपहरण की आशंका

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

नावकोठी थाना में मामला दर्ज

Begusarai Kidnapping Case : बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र के चक्का गांव से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. पिता ने मोबाइल चैटिंग के जरिए बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच और किशोरी की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Begusarai Kidnapping Case : (एस.एम. बेग की रिपोर्ट) नावकोठी थाना क्षेत्र के रजाकपुर पंचायत अंतर्गत चक्का गांव से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. लड़की के पिता की शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी

पीड़िता के पिता मिथिलेश सिंह ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी नाबालिग पुत्री 13 जून को दिन के करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपनी एक दोस्त से मिलने जा रही है. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

मोबाइल में मिले चैट और कॉल के सुराग

परिजनों द्वारा किशोरी के मोबाइल की जांच करने पर दो मोबाइल नंबरों से लगातार बातचीत और व्हाट्सएप चैटिंग होने की जानकारी मिली. पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गलत इरादे से उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

मिथिलेश सिंह के आवेदन के आधार पर नावकोठी थाना में अज्ञात मोबाइल उपयोगकर्ता के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. परिजनों ने पुलिस से किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग की है.

पुलिस कर रही तलाश

थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल नंबरों के आधार पर किशोरी की तलाश में जुटी है. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेगूसराय में होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम, गांधी स्टेडियम में सुबह 6 बजे से होगा आयोजन

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन