कट्टा व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि टाइगर मोबाइल गश्ती टीम शिवाजी चौक पर नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी

विज्ञापन

बांका. सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि टाइगर मोबाइल गश्ती टीम शिवाजी चौक पर नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखा गया. जिसे रोकने पर वह भागने लगा. पुलिस ने तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना दी और घेराबंदी शुरू की. पुलिस पदाधिकारी ने आरोपी का पीछा करते हुए मलिक टोला, अलीगंज स्थित घर तक पहुंची और उसे दबोच लिया. तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस, एक अपाची बाइक व मोबाइल फोन को बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार मंडल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित अपराध को समय रहते रोक लिया गया. आरोपी के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया. जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन