बस में बांका से भागलपुर शराब लेकर जा रही महिला गिरफ्तार, 8 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब

Woman Arrested With Liquor: बौसी-हंसडीहा एनएच पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला को 8 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया. उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

Woman Arrested With Liquor: शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बौसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से 750 एमएल की आठ बोतल रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की बरामद की गई है.

थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि सोमवार की देर शाम वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बौसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आगरा पुल के समीप जख बाबा स्थान के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान हंसडीहा की ओर से आ रही एक यात्री बस को रोककर जांच की गई. बस का निबंधन संख्या JH06R-5051 था तथा उस पर ‘सत्यम शिवम् सुंदरम’ लिखा हुआ था.

तलाशी के दौरान मिली शराब

वाहन जांच के क्रम में बस में सवार एक महिला संदिग्ध प्रतीत हुई. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 750 एमएल की आठ बोतल रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की बरामद हुई. जांच में पाया गया कि शराब का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था.

भागलपुर की रहने वाली है गिरफ्तार महिला

गिरफ्तार महिला की पहचान सुनिता देवी (48 वर्ष), पति राम साह, निवासी अलीगंज गंगटी, कुतुबगंज, थाना बबरगंज, जिला भागलपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया.

न्यायिक हिरासत में भेजी गई आरोपी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को आरोपी महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वाहन जांच और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा. अवैध शराब के कारोबार, भंडारण और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

और भी पढ़ें : बांका में येलो अलर्ट जारी, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन