Giridih News: चार साल पहले नाबालिग को भगाकर लाया था, बांका पुलिस ने गिरिडीह से किया बरामद

Edited by MAYANK TIWARI
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: चार साल पहले प्रेमी के साथ फरार हुई एक नाबालिग लड़की (अब बालिग) को बांका पुलिस ने गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर से बरामद कर लिया.

विज्ञापन

मंगलवार की देर रात बांका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लड़की और उसके प्रेमी शशि कुमार को हिरासत में लिया और बांका ले गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में बांका जिला की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके प्रेमी शशि कुमार लेकर फरार हो गया था.

लड़की के परिजन ने बांका में दर्ज कराया था मामला

आरोपी शशि गिरिडीह जिले के मोहनपुर का निवासी है. लड़की के परिजनों ने उस समय बांका के संबंधित थाना में मामला दर्ज कराया था. काफी प्रयास के बावजूद लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया था. चार सालों तक चली खोजबीन के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बांका पुलिस को सूचना मिली कि लड़की गिरिडीह में है. इसके बाद बांका पुलिस गिरिडीह पहुंची और स्थानीय मुफस्सिल थाना की मदद से छापेमारी कर दोनों को बरामद किया.

15 दिन पहले एक बच्ची भी हुई है

बताया जा रहा है कि फरार होने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी. वर्तमान में लड़की की उम्र 19 वर्ष हो चुकी है. 15 दिन पहले ही दोनों की एक बच्ची भी हुई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई बांका पुलिस द्वारा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola