FASTag यूजर्स के लिए बड़ा झटका, KYV वेरिफिकेशन नहीं किया तो टैग होगा बंद

FASTag KYV Update
FASTag KYV Update: सरकार ने KYV वेरिफिकेशन अनिवार्य किया है. Fastag बंद होने से बचने के लिए मोबाइल से तुरंत प्रक्रिया पूरी करें, वरना टोल पर दोगुना शुल्क लगेगा
FASTag KYV Update: हाईवे पर सफर करने वालों के लिए सरकार ने नया नियम लागू कर दिया है. अब सिर्फ KYC ही नहीं, बल्कि KYV यानी Know Your Vehicle वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया गया है. अगर आपने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की तो आपका Fastag कभी भी बंद हो सकता है और टोल प्लाजा पर आपको दोगुना शुल्क चुकाना पड़ सकता है.
KYV क्यों बना अनिवार्य
सरकार ने पाया कि कई लोग एक ही Fastag को अलग-अलग गाड़ियों में इस्तेमाल कर रहे थे. इससे धोखाधड़ी और गलत टैगिंग के मामले बढ़ गए. अब KYV सिस्टम से हर वाहन का टैग उसी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक होगा. इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और असली मालिक की पहचान पक्की होगी.
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
KYV वेरिफिकेशन के लिए गाड़ी की RC की डिजिटल कॉपी, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और Fastag अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी है. अगर जानकारी अधूरी या गलत दी गई तो आपका आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है.
मोबाइल से ऐसे करें पूरा प्रॉसेस
अपने बैंकिंग ऐप या Fastagऐप (जैसे Paytm, HDFC, ICICI, Axis) खोलें और ‘KYV’ या ‘Fastag Verification’ ऑप्शन चुनें. गाड़ी की साफ तस्वीरें अपलोड करें जिनमें विंडशील्ड पर लगा Fastag दिखे. साथ ही RC की स्कैन कॉपी भी डालें. सबमिट करने के बाद 5 से 7 दिन में वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा और आपको SMS या ईमेल से जानकारी मिल जाएगी.
देर की तो होगी दिक्कत
अगर आपने समय पर KYV नहीं कराया तो आपका Fastag इनएक्टिव हो जाएगा. ऐसे में टोल प्लाजा पर आपको पूरा शुल्क देना पड़ेगा. इसलिए बिना देरी किये तुरंत मोबाइल से यह प्रक्रिया पूरी करें और सफर को बेफिक्र बनाएं.
FASTag KYV Rules हुए आसान! अब केवल एक फोटो से हो जाएगा Verification
Road Trip जाने से पहले ये Best Tyre Inflators जरूर खरीद लो; काम आएंगे Anytime, Anywhere
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










