BaaS मॉडल के बिना कितनी पड़ेगी Maruti की पहली EV? जानिए पूरी प्राइस लिस्ट

Published by : Shivani Shah Updated At : 19 Feb 2026 12:49 PM

विज्ञापन

मारुति सुजुकी ई विटारा

Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara की पूरी प्राइस लिस्ट रिवील कर दी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख से 20.01 लाख रुपये तक है, जबकि BaaS मॉडल में शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है. 61kWh बैटरी के साथ 543km तक की रेंज और फ्री 7.4kW चार्जर इसे किफायती और मजबूत ऑप्शन बनाते हैं.

विज्ञापन

Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara की पूरी प्राइस लिस्ट जारी कर दी है. कंपनी की यह नई इलेक्ट्रिक SUV अब 15.99 लाख रुपये से लेकर 20.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच अवेलेबल होगी. e Vitara को तीन ट्रिम्स Delta, Zeta और Alpha में पेश किया गया है. एंट्री-लेवल Delta वेरिएंट में 49kWh का छोटा बैटरी पैक दिया गया है. वहीं, Zeta और टॉप मॉडल Alpha वेरिएंट में बड़ी 61kWh बैटरी मिलती है, जो बेहतर रेंज और ज्यादा पावर देने का दावा करती है. खास बात यह है कि इसे Battery-as-a-Service यानी BaaS मॉडल के साथ भी खरीदा जा सकता है, जिससे शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है.

BaaS मॉडल के साथ कीमतें

Maruti Suzuki e Vitara को Battery-as-a-Service यानी BaaS ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है, जिसमें ग्राहक बैटरी खरीदने के बजाय उसके इस्तेमाल के हिसाब से किराया दे सकते हैं. यानी जितने किलोमीटर गाड़ी चलेगी, उतना ही भुगतान करना होगा. साथ ही SUV के साथ 7.4kW AC चार्जर मुफ्त दिया जा रहा है.

इस ऑप्शन में Delta वेरिएंट (49kWh बैटरी) की कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू है. इसमें बैटरी का किराया 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है. यानी जितनी गाड़ी चलेगी, उतना ही भुगतान करना होगा. वहीं, अगर आप बड़ी 61kWh बैटरी वाला Zeta या Alpha वेरिएंट चुनते हैं, तो उनकी कीमत 11.99 लाख रुपये और 14.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी. इन दोनों वेरिएंट्स के लिए बैटरी रेंट 4.39 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है. इस तरह BaaS मॉडल ग्राहक कम शुरुआती कीमत में इलेक्ट्रिक SUV खरीद सकते हैं. ध्यान रहे ये सभी कीमतें शुरुआती (इंट्रोडक्टरी) हैं और 31 मार्च तक लागू रहेंगी.

बिना BaaS (बैटरी खरीदकर) कीमतें

अगर ग्राहक बैटरी को किराए पर लेने के बजाय सीधे खरीदना चाहते हैं, तो ऐसे में Delta वेरिएंट (49kWh बैटरी) की कीमत 15.99 लाख रुपये, Zeta वेरिएंट (61kWh बैटरी) की कीमत 17.49 लाख रुपये और Alpha वेरिएंट (61kWh बैटरी) की कीमत 19.79 लाख रुपये है. वहीं, ड्यूल-टोन वेरिएंट के लिए 21,000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे.

Maruti Suzuki e Vitara बैटरी और रेंज

e Vitara में ग्राहकों को दो बैटरी ऑप्शन 49kWh और 61kWh मिलेंगे और दोनों वेरिएंट फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सेटअप के साथ आते हैं. बड़ी 61kWh बैटरी के साथ यह SUV ARAI सर्टिफाइड 543 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है, जिससे यह लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी अच्छा ऑप्शन बन जाती है.

मुकाबला किनसे?

कीमत के मामले में e Vitara अपने राइवल्स को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है. जहां Hyundai Creta Electric की शुरुआती कीमत 18.02 लाख रुपये, MG Windsor EV 15.49 लाख रुपये, Mahindra BE6 की कीमत 18.90 लाख रुपये और Tata Curvv EV 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है, वहीं e Vitara की शुरुआती कीमत सिर्फ 10.99 लाख रुपये है, जो इसे ज्यादा किफायती बनाती है.

यह भी पढ़ें: MG Comet से Mahindra BE 6 तक, कौन-सी EV है आपके लिए सही?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola