ePaper

MG Comet से Mahindra BE 6 तक, कौन-सी EV है आपके लिए सही?

Updated at : 15 Feb 2026 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
Electric SUVs

इलेक्ट्रिक एसयूवी

अगर आप 2026 में इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मार्केट में कई शानदार ऑप्शन अवेलेबल हैं. MG Windsor EV से लेकर Mahindra BE 6 तक में लंबी रेंज और दमदार परफॉर्मेंस मिलेगी, तो वहीं Tata Tiago EV और MG Comet EV किफायती ऑपशन्स हैं.

विज्ञापन

इंडियन ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक SUVs की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. फीचर-पैक्ड MG Windsor EV और फ्यूचरिस्टिक Mahindra BE 6 से लेकर भरोसेमंद Tata Nexon EV तक, कंपनियां पहले से ज्यादा स्मार्ट और एफिशिएंट ऑप्शन पेश कर रही हैं. वहीं शहरों में किफायती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तलाश कर रहे ग्राहकों के बीच Tata Tiago EV और MG Comet EV भी खासा ध्यान खींच रही हैं.

MG Comet EV

MG Comet EV में 17.3kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज में 230 किमी तक की रेंज देती है. यह 41 hp की पावर और 110 Nm टॉर्क ऑफर करती है. ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस यह छोटी EV शहरों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत 7.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV में 19.2kWh और 24kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं, जो 223 किमी और 293 किमी तक की रेंज देते हैं. यह EV 73.75 hp की पावर और 114 Nm टॉर्क ऑफर करती है. इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बनाती है.

Tata Nexon EV

Tata Nexon EV 30kWh और 45kWh बैटरी पैक के साथ अवेलेबल है, जो 275 किमी और 489 किमी तक की रेंज देते हैं. यह 142 hp की मैक्सिमम पावर और 215 Nm टॉर्क जेनरेट करती है. Nexon EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है, जो इसे मिड-सेगमेंट में मजबूत ऑप्शन बनाती है.

MG Windsor EV

MG Windsor EV दो बैटरी पैक ऑपशन्स 38kWh और 52.9kWh के साथ आती है. 38kWh वर्जन एक बार चार्ज में 332 किमी तक की रेंज देता है, जबकि 52.9kWh वर्जन 449 किमी तक की रेंज ऑफर करता है. यह SUV 134 hp की पावर और 200 Nm टॉर्क जेनरेट करती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख रुपये है.

Mahindra BE 6

Mahindra BE 6 में 59kWh की बैटरी मिलती है, जो 227 hp की पावर और 380 Nm टॉर्क जेनरेट करती है. यह SUV एक बार चार्ज में 557 किमी तक की दावा की गई रेंज देती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.65 लाख रुपये है. कंपनी इसके बड़े बैटरी ऑप्शन भी ऑफर करती है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्यों कुछ कारों में बाएं तो कुछ में दाएं साइड पर होता है फ्यूल टैंक? जानें वजह

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola