4x4 Thar Electric का कर रहे हैं इंतजार? Mahindra की तरफ से यह खबर आपके लिए है

4x4 थार इलेक्ट्रिक एसयूवी की प्रतीकात्मक तस्वीर सोशल मीडिया से
भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेस तेजी से बढ़ रही है, लेकिन महिंद्रा ने 2026 के लिए अपने प्लान्स साफ कर दिये हैं- इस साल कोई नयी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं होगी. कंपनी का कहना है कि उसने पहले ही वादे के मुताबिक EVs पेश कर दिये हैं और अब असली चुनौती है उन्हें ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना.
भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेस तेजी से बढ़ रही है, और इसी बीच महिंद्रा ने 2026 के लिए अपनी EV रणनीति साफ कर दी है. अगर आप Thar Electric 4×4 का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि इस साल कंपनी कोई नया इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च नहीं करेगी. महिंद्रा का कहना है कि उसने पहले ही वादे के मुताबिक EVs पेश कर दिये हैं और अब उसका ध्यान है मौजूदा इलेक्ट्रिक SUVs को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना. यानी 2026 महिंद्रा के लिए नये लॉन्च का साल नहीं, बल्कि बिक्री और उपलब्धता को मजबूत करने का साल होगा.
नये मॉडल नहीं, बिक्री बढ़ाना है लक्ष्य
महिंद्रा ने Q3 FY26 एनालिस्ट मीटिंग में बताया कि 2026 में कोई नया EV लॉन्च नहीं होगा. इसका मतलब यह नहीं कि कंपनी पीछे हट रही है, बल्कि अब उसका ध्यान है मौजूदा इलेक्ट्रिक SUVs को ज्यादा शहरों तक पहुंचाना और उनकी बिक्री को मजबूत करना.
लेटेस्ट लॉन्च XUV 3XO EV
जनवरी 2026 में पेश हुई XUV 3XO EV कंपनी की नयी पेशकश है. इसमें 39.4kWh बैटरी दी गई है जो 147.5bhp पावर और 310Nm टॉर्क देती है. असली ड्राइविंग में यह SUV करीब 285km तक चल सकती है, जो शहर और वीकेंड ट्रिप्स के लिए काफी है. कीमत 13.89 लाख रुपये से शुरू होकर 14.96 लाख रुपये तक जाती है, जिससे यह भारतीय ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प बनती है.
2027 तक बड़ा लक्ष्य
महिंद्रा का टारगेट है कि 2027 तक हर महीने 7,000-8,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची जाएं. यानी सालाना 80,000 से ज्यादा EVs, जो भारतीय बाजार के लिए बड़ाआंकड़ाहै. कंपनी ने यह भी साफ किया कि सप्लाई चेन में कोई खास समस्या नहीं है- सेमीकंडक्टर की कमी हो तो वह पेट्रोल-डीजल और EV दोनों को प्रभावित करती है.
अगला लॉन्च 2027 में
महिंद्रा ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि 2027 में एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल (कोडनेम BO7) आयेगा. यानी 2026 भले ही शांत दिखे, लेकिन यह साल कंपनी के लिए मजबूत नींव बनाने का है ताकि EVs भारतीय सड़कों पर आम नजारा बन जाएं.
यह भी पढ़ें: MG Comet से Mahindra BE 6 तक, कौन-सी EV है आपके लिए सही?
यह भी पढ़ें: 10 लाख से कम बजट में आते हैं ये 5 कॉम्पैक्ट SUVs, Tata-Mahindra भी लिस्ट में शामिल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




