ePaper

10 लाख से कम बजट में आते हैं ये 5 कॉम्पैक्ट SUVs, Tata-Mahindra भी लिस्ट में शामिल

Updated at : 13 Feb 2026 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
Suvs Under 10 Lakh

10 लाख से कम में आने वाले SUVs

अगर आप 10 लाख रुपये से कम बजट में नई कॉम्पैक्ट SUV लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. यहां हमने Tata, Mahindra, Maruti और Hyundai जैसे ब्रांड्स की 5 SUVs की लिस्ट तैयार की है. आइए इन मॉडल्स पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Suvs Under 10 Lakh: अगर आप भी नई कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपके पास ढेरों शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. कंपनियां अब बजट-फ्रेंडली माइक्रो SUV से लेकर स्टाइलिश और थोड़ा प्रीमियम मॉडल्स तक ऑफर कर रही हैं. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आपको दमदार लुक, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, मॉडर्न फीचर्स और अच्छा माइलेज भी मिल जाता है. ऐसे में अगर आप सही कार चुनने को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो 10 लाख रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट मॉडल्स की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं.

Tata Punch

Tata Punch को BNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है. एक वजह यह भी है कि इसे इस बजट में एक भरोसेमंद ऑप्शन बनाती है. यह SUV 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है. दूसरे इंजन के साथ आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह SUV 118 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कीमत की बात करें तो Tata Punch की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.60 लाख रुपये से शुरू होती है.

Hyundai Exter

इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही कंपनी इसमें Hy-CNG वर्जन भी ऑफर करती है. पेट्रोल मॉडल में यह SUV 81 hp की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 5.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. वहीं ड्राइविंग एक्सपीरियंस को आसान बनाने के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता आपको मिल जाता है.

Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza भी इस लिस्ट की काफी पॉपुलर SUV है. इस गाड़ी में 1.5-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन आपको मिलता है. इसी इंजन का CNG वर्जन भी मौजूद है. पेट्रोल मॉडल में यह SUV करीब 99.23 hp की पावर और 137.1 Nm का टॉर्क देती है. इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन आपको मिल जाता है. कीमत की बात करें तो इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.26 लाख रुपये से शुरू होती है.

Mahindra XUV 3XO

लिस्ट में अगली कार Mahindra XUV 3XO है. इस SUV में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन आपको मिलता है. पेट्रोल इंजन करीब 128 hp की पावर और 230 Nm टॉर्क देता है, जिसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक (AT) या मैन्युअल (MT) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. वहीं डीजल इंजन 115 hp की पावर और 300 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें भी 6-स्पीड AT या MT गियरबॉक्स का ऑप्शन आपको मिल जाता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.37 लाख रुपये रखी गई है.

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx की कीमत करीब 6.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इस कार में आपको 1.2 लीटर K-सीरीज इंजन मिलता है, जो पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में आता है. इसके अलावा इसमें 1.0 लीटर का टर्बो इंजन भी दिया गया है. टर्बो वर्जन में यह कार लगभग 98.7 hp और 147.6 Nm टॉर्क जनरेट करती है. माइलेज की बात करें तो टर्बो इंजन के साथ यह कार मैनुअल गियरबॉक्स में करीब 21.5 kmpl और ऑटोमैटिक में लगभग 20.01 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है.

यह भी पढ़ें: 15 लाख रुपये से सस्ती इन 5 कारों में मिलते हैं 6 एयरबैग्स, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola