ePaper

VI के 3 नये प्रीपेड प्लान लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ रोल-ओवर का भी मिलेगा फायदा

Updated at : 18 May 2022 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
VI के 3 नये प्रीपेड प्लान लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ रोल-ओवर का भी मिलेगा फायदा

वोडाफोन आइडिया यानी वीआई ने अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ 3 नये Vi हीरो अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान लॉन्च किये हैं. आइए इन प्लान्स में मिलनेवाले बेनिफिट्स पर एक नजर डालें-

विज्ञापन

Vodafone Idea (वोडाफोन आइडिया) यानी Vi (वीआई) ने अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ 3 नये Vi हीरो अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान लॉन्च किये हैं. ये तीन नये Vi प्लान सभी सर्कल्स के लिए उपलब्ध हैं और Vi ऐप के साथ-साथ वेबसाइट पर भी लिस्टेड हैं.

Vi के ये नये प्लान अतिरिक्त मासिक डेटा लाभ के साथ ही वीकेंड डेटा रोलओवर के साथ आते हैं. इनमें 299 रुपये, 479 रुपये और 719 रुपये के Vi प्लान्स शामिल हैं. इन प्लान्स के साथ, वोडाफोन आइडिया का लक्ष्य रिलायंस जियो और एयरटेल के ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करना है. आइए इन वोडाफोन आइडिया प्लान्स में मिलनेवाले बेनिफिट्स पर एक नजर डालें-

Also Read: JIO की नींद उड़ाने आया BSNL का यह धमाकेदार प्लान, डेली 2GB डेटा के साथ मिल रही एक्स्ट्रा वैलिडिटी
Vi का 299 रुपये वाला नया प्लान

299 रुपये वाले Vi के नये प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1.5GB डेली डेटा और प्रतिदिन 100 SMS के फायदे मिलते हैं. इसके साथ ही, यूजर्स को नाइट डेटा का भी ऑप्शन मिलता है, जिसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक आप अनलिमिटेड डेटा यूज कर सकते हैं. साथ ही, यूजर्स को हर महीने 2GB बैकअप डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर का फायदा मिलता है. मतलब यह कि यूजर सोमवार-शुक्रवार का बचा हुआ डेटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल कर पाएंगे.

Vi का 479 रुपये वाला नया प्लान

479 रुपये वाले Vi के नये प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1.5GB डेली डेटा और हरदिन 100 SMS के फायदे मिलते हैं. इसके साथ ही, इस प्लान में यूजर्स को वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा मिलता है. साथ ही, इसमें यूजर्स को नाइट डेटा का भी ऑप्शन मिलता है, जिसके तहत आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा यूज कर सकते हैं.

Vi का 719 रुपये वाला नया प्लान

719 रुपये वाले वीआई के नये प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स, प्रतिदिन 100 SMS और 1.5GB डेली डेटा मिलता है. इस प्लान में भी यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा, हर महीने 2GB बैकअप डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर कंपनी ऑफर करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola