Tesla Model Y यूजर्स के लिए गुड न्यूज, ब्रांड का पहला सुपरचार्जिंग स्टेशन भारत में शुरू, मिनटों में फुल रेंज

Tesla Charging Station / tesla
Tesla Charging Station: टेस्ला ने गुड़गांव में अपना पहला सुपरचार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया. 250 kW क्षमता वाले V4 चार्जर्स से मॉडल Y को 15 मिनट में 275 किमी रेंज मिलती है.
Tesla Charging Station: भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को रफ्तार देने की दिशा में टेस्ला ने बड़ा कदम उठाते हुए गुड़गांव के डीएलएफ होराइजन सेंटर में अपना पहला चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिया है. कंपनी का यह कदम भारतीय ईवी इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम शुरुआत माना जा रहा है.
तेजी से चार्जिंग की सुविधा, चार V4 सुपरचार्जर्स लगाये गए
होराइजन सेंटर के पार्किंग क्षेत्र में स्थापित इस स्टेशन में टेस्ला के चार अत्याधुनिक V4 सुपरचार्जर्स लगाये गए हैं. ये चार्जर 250 kW तक की अधिकतम क्षमता से चार्जिंग करते हैं, जिससे वाहन बेहद कम समय में तैयार हो जाते हैं.
Tesla Charging Station: 15 मिनट में 275 किमी की रेंज
कंपनी के अनुसार, इन सुपरचार्जर्स की मदद से टेस्ला मॉडल Y को सिर्फ 15 मिनट में लगभग 275 किलोमीटर तक चलने लायक चार्ज किया जा सकता है. यह तेज चार्जिंग क्षमता भारत में ईवी यूजर्स के अनुभव को काफी बेहतर बनाएगी.
टिकाऊ भविष्य की दिशा में टेस्ला की रणनीति
टेस्ला इंडिया के महाप्रबंधक शरद अग्रवाल ने कहा कि कंपनी केवल कार बेचने पर नहीं, बल्कि पूरे ईवी इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर ध्यान दे रही है. उनके अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में चार्जिंग नेटवर्क की उपलब्धता सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
ग्राहकों की जीवनशैली के अनुरूप चार्जिंग नेटवर्क (Tesla Charging Station)
कंपनी का कहना है कि वह भारत में ऐसा चार्जिंग नेटवर्क तैयार कर रही है जो ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों और जीवनशैली के अनुरूप हो.गुड़गांव में पहला स्टेशन इसी दिशा में शुरुआती कदम है, और आने वाले समय में अन्य शहरों में भी विस्तार की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: Tesla ने उतारा सस्ता Model 3, मस्क ने BYD को टक्कर देने के लिए चली बड़ी चाल
ये भी पढ़ें: टेस्ला का स्मार्ट मूव, दो सस्ते ईवी लॉन्च कर बाजार पर फिर छा गई एलन मस्क की कंपनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










